LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बुझ गए तीन घरों के चिराग, मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों की मौत

खूंटी जिले में रानिया थाना क्षेत्र के तूडीगढ़ा गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बुझ गए तीन घरों के चिराग, मोटरसा

Khunti - झारखंड के खूंटी जिले में रानिया थाना क्षेत्र के तूडीगढ़ा गांव में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हुआ हादसा 

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रांची से लगभग 100 किलोमीटर दूर रानिया थाना क्षेत्र में हुई। मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक रानिया मुख्यालय में लगने वाले साप्ताहिक सोमवार बाजार में आए थे। बाजार से घर लौटने के दौरान तूडीगढ़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक सहित उस पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

मृतकों की पहचान 

रानिया थाना प्रभारी श्यामल शुभंकर ने बताया कि दुर्घटना के बाद ग्रामीणों से सूचना मिली थी। मृतकों की पहचान निम्नलिखित रूप में की गई है: सनिका मुंडा (25 वर्ष): खूंटी जिले के निवासी, तुरी हासा (24 वर्ष): खूंटी जिले के निवासी,  मनु बारजो (26 वर्ष): पश्चिमी सिंहभूम जिले के बुरु गांव निवासी।

ट्रक चालक फरार, जांच जारी 

हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रक सहित घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा। रानिया पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch