LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Crime In Jharkhand: शादी समारोह से लौट रही 5 बच्चियों का अपहरण, तीन के साथ गंदा काम, एक ने दुष्कर्मियों के छुड़ाए छक्के

शादी समारोह से लौटते समय पांच बच्चियों का अपहरण 10-12 युवकों द्वारा किया गया। इसके बाद उन्हें एक पहाड़ी पर ले जाकर उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

 gangrape
3 नाबालिगों से गैंगरेप- फोटो : social Media

Crime In Jharkhand:खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में एक  शर्मनाक घटना हुई है। 21 फरवरी की रात, पांच बच्चियाँ एक शादी समारोह से लौट रही थीं जब उन्हें 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया। इन युवकों ने बच्चियों को जंगलनुमा पहाड़ी की ओर ले जाकर उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना में एक बच्ची ने साहस दिखाते हुए एक दरिंदे के हाथ को काटकर भाग निकली और गांववालों को इस घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि पीड़िताओं के बयान दर्ज किए गए हैं और पुलिस ने 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाने की संभावना है।

एक 10 साल की पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया, जबकि अन्य पीड़िता ने कहा कि उसे सात दरिंदों ने पकड़ रखा था, जिनमें से तीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह स्पष्ट है कि आरोपियों ने पीड़िताओं को धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा।

जब भागने वाली बच्ची गांव पहुंची, तो उसने ग्रामीणों को पूरी घटना बताई। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर पुलिस को सूचित किया। 

NSIT
Nsmch