LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

Cyber Crime - साइबर अपराध के सबसे बड़े केंद्र जामताड़ा में ठगों के पास कहां से आता है सिम कार्ड, हो गया खुलासा, देश में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई

Cyber Crime - साइबर क्राइम में इस्तेमाल होनेवाले सिम के सप्लायर को पुलिस ने धर-दबोचा है। पुलिस का दावा है कि इस तरह की देश में यह पहली कार्रवाई है।

Cyber Crime - साइबर अपराध के सबसे बड़े केंद्र जामताड़ा में ठ

Jamtara - देश में जामताड़ा को साइबर अपराध की जन्मभूमि माना जाता है। जहां बड़ी संख्या में लोग साइबर क्राइम से जुड़े हैं। लेकिन इन अपराधियों के पास आखिरकार इसके लिए सिम कार्ड कहां से आता था, अब इसका खुलासा हो गया   है। जामताड़ा की साइबर पुलिस ने  एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। 

साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की अगुवाई में छापेमारी के दौरान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के रहने वाले अकबर हुसैन के पास से पुलिस टीम ने 377 असम नंबर के सिम कार्ड बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की अगुवाई में छापेमारी के दौरान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के रहने वाले अकबर हुसैन के पास से पुलिस टीम ने 377 असम नंबर के सिम कार्ड बरामद किए हैं।

फ्लाइट से जाता था सिम लेने

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी खुद साइबर अपराध में शामिल था, साथ  ही फर्जी आईडी पर सिम कार्ड की सप्लाई भी करने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि यह अपराधी फ्लाइट से असम जाता था और वहां से लौटने के लिए वह ट्रेन का इस्तेमाल करता था। इससे उसके पकड़े जाने की संभावना खत्म हो जाती थी।

झारखंड के साथ बिहार में भी सप्लाई

जामताड़ा लौटने के बाद सप्लायर फर्जी आईडी के सिम को 1500 से 2500 रुपये में प्रति सिम के हिसाब से साइबर ठगों को बेचता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शातिर जामताड़ा समेत गिरिडीह, देवघर और झारखंड से सटे बिहार के कई सीमावर्ती जिलों के साइबर अपराधियों को भी ठगी के लिए सिम कार्ड मुहैया करवाता था। 

NSIT
Nsmch

देश में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई

जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि संभवत: यह पूरे प्रदेश मेंं पहला मामला है, जब किसी साइबर अपराधी के पास से इतने बड़े पैमाने पर फर्जी आईडी पर किसी बाहरी प्रदेश से मंगवाए गए सिम कार्ड की खेप बरामद हुई है।

एसपी ने बताया कि यह शातिर काफी समय से सीधे तौर पर साइबर ठगी के धंधे में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ 21 अप्रैल 2021 में साइबर ठगी के मामले में जामताड़ा साइबर थाने में केस भी दर्ज है। आरोपित के पास से 377 सिम कार्ड, इंडिगो की फ्लाइट टिकट, तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल व एक आधार कार्ड बरामद हुआ है।

जांच के लिए असम जाएगी पुलिस 

एसपी मेहता ने बताया कि सिम कार्ड के इस धंधे में कई शातिरों के शामिल होने का अनुमान है। यह असम में कहां से सिम कार्ड लाता था, पुलिस जांच के जरिए यह पता लगाने में जुटी है। असम से सिम कार्ड लाकर वह यहां बेचता था और आन लाइन पैसे वहां के सरगना को भेजता था। अपराधी अकबर हुसैन इस धंधे में काफी समय से अपना हाथ आजमा रहा था।