LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: झारखंड में रामनवमी और ईद को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, इस जिले में धारा 163 लागू

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी और ईद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसी भी संप्रदायिक तनाव से बचने के लिए इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड में रामनवमी और ईद को लेकर अलर्ट पर प्
रामनवमी और ईद को लेकर अलर्ट पर प्रशासन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी और ईद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। किसी भी तरह की संप्रदायिक घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर में कोई अप्रिय घटना ना हो पाए, इसके   लिए इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है। 

सामाजिक सद्भाव बनाए रखना लोगों की जिम्मेदारी

इन विषयों पर अपनी बात रखते हुए जिले की डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि आपसी सद्भाव को बनाए रखने के लिए लोगों की भागीदारी अहम हो जाती है। ऐसे विशेष अवसर पर लोगों को सामाजिक भाईचारे का परिचय देना आवश्यक हो जाता है। 

Diarch GO

धार्मिक उन्माद फैलाने पर होगी कार्यवाई

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मीडिया की भी जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। डीसी ने स्प्ष्ट शब्दों में कहा कि अगर किसी भी मीडिया जगत या सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के द्वारा संप्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मीडिया संस्थान और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर इनकी संलिप्तता धार्मिक भावना को भड़काने  में पाई जाती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

पूरे इलाके में धारा 163 लागू

ऐसे किसी भी घटनाओँ से बचने के लिए पूरे इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है। धारा 163 में निहित प्रावधानों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति या समूह समाज में उन्माद फैलाने के उद्देश्य से आपत्तिजनक संदेश, फोटो या वीडियो का आदान-प्रदान करता है या किसी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 223 के तहत कार्यवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch