LATEST NEWS

  • Mahanavami 2026 : महानवमी पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूजा पंडालों में मां दुर्गा के किए दर्शन, देश- प्रदेश में की सुख-समृद्धि की कामना
  • Mahanavami 2026 : महानवमी पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूजा पंडालों में मां दुर्गा के किए दर्शन,

  • Bihar News : मुंगेर गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ CRPF जवान अमर का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
  • Bihar News : मुंगेर गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ CRPF जवान अमर का अंतिम संस्कार,

  • Neha Singh Rathaur : राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेहा सिंह राठौर विवाद पर लिया संज्ञान, चैनल से मांगी 15 दिनों में एक्शन-टेकन रिपोर्ट
  • Neha Singh Rathaur : राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेहा सिंह राठौर विवाद पर लिया संज्ञान, चैनल से मांगी

  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत छोड़ किताबों से जुड़ने का दिया संदेश
  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

75 लाख के बीमा के लालच में भूला सात वचन, पति ने रची पत्नी की मौत की खौफनाक साजिश

एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को मार डाला. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो पत्नी के बीमा के 75 लाख रुपये हड़पना चाहता था. पति ने इसके लिए ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसे जानकर पुलिस भी सन्न रह गई.

75 लाख के बीमा के लालच में भूला सात वचन, पति ने रची पत्नी की
75 लाख के बीमा के लालच में भूला सात वचन- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने सिर्फ ₹75 लाख की बीमा राशि हड़पने के लिए अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने इस कृत्य को छुपाने के लिए एक खतरनाक स्क्रिप्ट तैयार की, लेकिन पुलिस की गहन जाँच में उसकी क्रूर करतूत का पर्दाफाश हो गया। 

सड़क दुर्घटना से हुआ हत्या का खुलासा

मामला झारखंड के हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड के लाटी गाँव के हथिया मोड़ का है। कुछ दिन पहले यहाँ एक सड़क दुर्घटना में एक महिला का शव मिला था, जबकि उसका पति मुकेश कुमार मेहता घायल अवस्था में बगल में पड़ा था। शुरुआती तौर पर पुलिस और लोगों ने इसे एक दुर्घटना माना।

जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ। गहन पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई, उसने सबको चौंका दिया। पुलिस ने खुलासा किया कि घायल पति मुकेश मेहता ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी और इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश कर रहा था।

बीमा के 75 लाख के लिए बनाया हत्या का प्लान

पुलिस के अनुसार, मुकेश कुमार मेहता ने अपनी पत्नी के नाम पर ₹75 लाख का जीवन बीमा करा रखा था। इसी मोटी रकम के लालच में उसने अपनी पत्नी को मारने का फैसला किया।

NSIT
Nsmch

जांच में आरोपी मुकेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 9 अक्टूबर की रात को उसने पदमा के दोनईकला निवासी अपनी पत्नी की सड़क पर ही नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी। पत्नी का काम तमाम करने के बाद, उसने शव को सड़क किनारे लिटाया और खुद घायल होने का नाटक करते हुए पास में लेट गया, ताकि यह पूरी घटना एक भयानक सड़क दुर्घटना लगे।

पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस जघन्य वारदात से स्पष्ट होता है कि पैसों के लालच में पति ने सात जन्मों के रिश्ते की मर्यादा को ताक पर रख दिया।