LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jhrakhand News: हजारीबाग के जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने जताई प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

Jhrakhand News: झारखंड के हजारीबाग के समीप कोनार डैम के घने जंगल में युवक- युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने इसकी जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Jhrakhand News: हजारीबाग के जंगल में युवक-युवती के शव मिलने
हजारीबाग के जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से इलाके में दहशत- फोटो : SOCIAL MEDIA

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग के समीप घने जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। दोनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि प्रेम प्रसंग में दोनों की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। 

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

यह घटना विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की है। जमनिजारा गांव के पास स्थित कोनार डैम के घने जंगल में दोनों का शव मिला है। स्थानीय ग्रामीणों ने शवों को देखते ही विष्णुगढ़ थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

शवों की नहीं हो सकी है पहचान

इधर, विष्णुगढ़ सीडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि दोनों की हत्या कर शवों को जंगल में फेंके जाने की आशंका है। शवों को छिपाने के लिए इस सुनसान इलाके का चयन किया गया होगा। अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। इससे यह स्पष्ट है कि मृतक स्थानीय नहीं हैं। पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस सभी एंगल से कर रही है जांच

पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। मामले की हर दिशा में जांच कर रही है। सीडीपीओ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शवों का पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया है, ताकि मृतकों की पहचान की जा सके।

NSIT
Nsmch