LATEST NEWS

  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत छोड़ किताबों से जुड़ने का दिया संदेश
  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

Jharkhand News: झारखंड के एसबीआई एटीएम में बड़ी लूट, कैशबॉक्स काट कर इतने रुपये उड़ा ले गए अपराधी

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के एसबीआई एटीएम के कैशबॉक्स को काटकर करीब 11.50 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए। एटीएम की फ्रेंचईजी हिताची कंपनी के पास है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड के एसबीआई एटीएम में बड़ी लूट, कैशबॉक्
एसबीआई एटीएम में बड़ी लूट- फोटो : SOCIAL MEDIA

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग में एटीएम लूट का मामला सामने आया है। हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के बरसोत में जीटी रोड किनारे लगे एसबीआई के एटीएम कैशबॉक्स को काटकर अपराधियों ने ग्यारह लाख से अधिक रुपये लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

कंपनी के चैनल एक्जिक्यूटिव तनवीर सिंह ने बताया कि एटीएम फ्रेंचाईजी हिताची कंपनी का है और करीब डेढ़ साल पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे गई है।

कैमरे पर स्प्रे छिड़कर काला कर दिया

इस घटना की जानकारी देते हुए मकान मालिक मनोज प्रसाद ने बताया कि यह घटना करीब पौने दो बजे रात की है। सीसीटीवी से बचने के लिए अपराधियों ने पहले कैमरे पर स्प्रे छिड़कर काला कर दिया लेकिन यह वारदात मकान मालिक के कैमरे में कैद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पांच की संख्या में अपराधी एक एसयूवी से आए थे और एटीएम के शटर को काटते हुए दिखाई दिए।

अपराधी पैसे लूटकर फरार

एटीएम मशीन में चोरी की सूचना जैसे ही सेफ्टी अलार्म के जरिए हिताची कंपनी के मुम्बई हेड क्वाटर को चला तो इसकी सूचना जल्द से जल्द पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची,सारे अपराधी पैसे लूटकर फरार हो चुके थे। अब पुलिस आस-पास के सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट