LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के जुलूस में किया गया शक्ति प्रदर्शन, शस्त्र प्रदर्शन और लाठी भांजने के दौरान कई लोग घायल

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के मौके पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा शस्त्र का प्रदर्शन किया गया और लाठी भांजने जैसे करतब दिखाए गए। इस प्रदर्शन में कई लोग घायल हुए हैं।

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के जुलूस में
शस्त्र प्रदर्शन और लाठी भांजने के दौरान कई लोग घायल- फोटो : SOCIAL MEDIA

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के मौके पर श्रद्धालुओं के द्वारा जुलूस का आयोजन किया गया। सोमवार की देर शाम झांकियों का प्रदर्शन शुरू हुआ जो मंगलवार की रात 3 बजे खत्म हुआ। जामा मस्जिद रोड में अंतिम झांकी रात 3 बजे गुजरी।डीसी नैंसी सहाय के नेतृत्व में हजारीबाग में यह चौथा रामनवमी आयोजन था। इस पूरे आयोजन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना या हंगामे का मामला सामने नहीं आया है।

करीब तेरह सौ से अधिक लोग हुए घायल

36 घंटे तक चले इस आयोजन के दौरान कई तरह की झांकियां प्रदर्शित की गई। इस दौरान शस्त्र प्रदर्शन से लेकर लाठी भांजने जैसे करतब भी दिखाए गए। इसी शस्त्र प्रदर्शन और लाठी भांजने के दौरान 13 सौ के करीब लोग घायल हुए हैं। घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

अस्पताल के सर्जन डॉ विक्रम ने बताया कि सोमवार को 350 लोगों का इलाज किया गया। शहर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में भी करीब 1000 लोगों को चिकित्सीय सहायता दी गई है। वहीं 35 गंभीर घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। दो लोगों को पेट में भुजाली से वार के कारण गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर्स लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इसके अतिरिक्त दो अति गंभीर रूप से घायलों को रिम्स भेजा गया है।