LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

Maiya Samman Yojana: हजारों महिलाओं को तीन माह से नहीं मिला पैसा, बैंक व ब्लॉक कार्यालय का लगा रहीं चक्कर

झारखंड के गुमला जिले में मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का पैसा नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। इस योजना के तहत DBT के जरिए पैसे भेजे जाते हैं, लेकिन कई महिलाओं को अभी तक पैसे नहीं मिले।

Maiya Samman Yojana

झारखंड के गुमला जिले में मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की लाभुक महिलाओं और युवतियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. जिले की हजारों महिलाओं को अब तक जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का पैसा नहीं मिला है. डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के तहत पैसा नहीं मिलने से महिलाएं कभी प्रखंड कार्यालय तो कभी बैंक का चक्कर लगाने को मजबूर हैं.

1.70 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, लेकिन हजारों को नहीं मिला लाभ

जिले की करीब 1.70 लाख महिलाओं और युवतियों ने मनिया सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें से 1,06,633 लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का पैसा डीबीटी के माध्यम से भेज दिया गया है. जिन्हें पैसा मिल गया है, वे तो खुश हैं, लेकिन जिन महिलाओं को अभी तक पैसा नहीं मिला है, वे काफी परेशान हैं.

तीन माह से अटका है पैसा, कोई नहीं बता रहा कारण

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्हें दिसंबर तक का पैसा मिला है, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी योजना का पैसा उनके खाते में नहीं आया है। पैसा नहीं मिलने के कारण के बारे में कोई भी सही जानकारी नहीं दे रहा है। महिलाओं ने बताया कि वे लगातार प्रखंड कार्यालय और बैंक का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

फर्जी लाभुकों की जांच में अटका भुगतान

इस मामले में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी ललन कुमार रजक ने बताया कि जिले के अधिकांश लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से योजना का पैसा मिल गया है। शेष लाभुकों को योजना का पैसा देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि जिन लाभुकों का आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है या वे योजना के लिए पात्र नहीं हैं, उनका भुगतान रोक दिया गया है। जिले में कुछ फर्जी लाभुकों की पहचान की गई है, जो गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे थे। फिलहाल इन फर्जी लाभुकों की जांच चल रही है, जिसके कारण वास्तविक लाभुकों का भुगतान भी अटका हुआ है।

NSIT
Nsmch

पात्र लाभार्थियों को मिलेगा पैसा, प्रक्रिया जारी

अधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया कि इस योजना के लिए पात्र महिलाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। सभी पात्र लाभार्थियों को जल्द ही पैसा दे दिया जाएगा। लेकिन महिलाओं को प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करना होगा।