LATEST NEWS

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

  • India vs France
  • India vs France: फ्रांस में दूध 158 रुपये लीटर, पेट्रोल 200 पार! भारत से कितनी महंगी है जिंदगी?

  • Raghopur Boat Accident
  • Raghopur Boat Accident: भैया हो, बहुत पानी बढ़ हई हो… राघोपुर नाव हादसे का खौफनाक VIDEO, 26 सेकेंड

झारखण्ड के गुमला में दर्दनाक हादसा, युवक ने पहले काटा अपना गला, फिर कूएं में कूदकर दे दी जान

झारखण्ड के गुमला में दर्दनाक हादसा, युवक ने पहले काटा अपना ग

RANCHI : झारखण्ड के गुमला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक युवक ने पहले अपना गला काटा और फिर कूएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया लुलहवा गांव की है जहां विजय कुल्लू नाम के एक युवक ने सोमवार की रात अपने हीं घर रखे सब्जी काटने वाली बैठी से अपना गला काट लिया और दौड़ते हुए घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक कूएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

इस घटना की जानकारी मिलते हीं स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण एकजुट हो गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया।

उक्त घटना को लेकर मृतक की मां मंगरी देवी ने सिसई थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।

अभिषेक सुमन की  रिपोर्ट