LATEST NEWS

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

Exam Prep: 150+ सरकारी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग! जानें CSC के नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की खासियत

गुमला CSC ने 'सरकारी परीक्षा' नाम से एक निःशुल्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। 150 से अधिक सरकारी परीक्षाओं की तैयारी, वीडियो लेक्चर, मॉक टेस्ट, करियर गाइडेंस की सुविधा मिलेगी।

Exam Prep: 150+ सरकारी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग! जानें CSC क

झारखंड के गुमला में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ने आम जनता के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी परीक्षा (sarkaripariksha.com) नाम से एक निःशुल्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं को डिजिटल सहायता प्रदान करना है। अब SSC, बैंकिंग, रेलवे, डिफेंस, UPSC, TET, इंटरव्यू टेस्ट, स्कूल परीक्षा समेत 150 से अधिक सरकारी परीक्षाओं की तैयारी बिल्कुल मुफ्त की जा सकेगी।

CSC के इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में स्टडी मैटेरियल उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों को विषयवार वीडियो लेक्चर, मॉक टेस्ट, अभ्यास प्रश्न और लाइव टेस्ट की सुविधा भी मिलेगी। खास बात यह है कि यह पूरी सेवा बिल्कुल निःशुल्क है और कोई भी छात्र अपने मोबाइल फोन या नजदीकी CSC सेंटर से रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

CSC के इस प्लेटफॉर्म पर न सिर्फ परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी, बल्कि छात्रों को करियर गाइडेंस और सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताजा जानकारी भी मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा इसमें कक्षा 4 से 10 तक के छात्रों के लिए स्कूल लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम को भी शामिल किया गया है, ताकि छोटे बच्चों को भी डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल सके।

सीएससी गुमला के मैनेजर रंजन नंदा ने बताया कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत यह पहल की गई है, ताकि हर छात्र को शिक्षा और रोजगार में आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। उन्होंने कहा कि सीएससी लगातार नई सेवाओं और योजनाओं को जोड़ रहा है, ताकि आम जनता को डिजिटल रूप से हर संभव मदद मिल सके।

NSIT
Nsmch

इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन से वेबसाइट (sarkaripariksha.com) पर जा सकते हैं या नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद छात्र अपनी परीक्षा के अनुसार स्टडी मैटेरियल और मॉक टेस्ट एक्सेस कर सकते हैं।

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और कोचिंग पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो सीएससी का यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। 150+ परीक्षाओं की बिना किसी लागत के तैयारी करने का यह अवसर न चूकें और आज ही पंजीकरण कराएं।