LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

JHARKHAND NEWS : झारखण्ड के गुमला में प्रशासन का चला बुलडोज़र, कई अवैध दुकानों को किया ध्वस्त, दुकानदारों में मचा हड़कंप

JHARKHAND NEWS : झारखण्ड के गुमला में प्रशासन का बुलडोज़र अवैध दुकानों पर चला है। इस दौरान कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसको लेकर दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया.

JHARKHAND NEWS : झारखण्ड के गुमला में प्रशासन का चला बुलडोज़र
प्रशासन का चला बुलडोज़र - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI :झारखंड के गुमला में प्रशासन ने अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाई करते हुए कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यहां के घाघरा प्रखंड मुख्यालय के चांदनी चौक में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के लिए सीइओ आशीष कुमार मंडल के नेतृत्व में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाई की है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से पहले यहां के दुकानदारों को कई बार नोटिस भेजा गया था। लेकिन हर बार कानूनी नोटिस को अनदेखा किया गया। जिसके उपरांत प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

जारी रहेगी कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि इससे पहले भी झारखंड के कई जिलों में प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अंचल कर्मी और पुलिस बल मौजूद थे। कई दुकानों के ठेले और छज्जे को तोड़ दिया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने अपने परिवार के भरण-पोषण का जिक्र करते हुए सीईओ के समक्ष अपना समस्याओँ के समाधान की बात करते नजर आए।

Diarch GO

दुकानदारों में दहशत का माहौल

सीइओ आशीष कुमार मंडल ने बताया कि अगर निकट भविष्य में दुकानदार प्रशासन के आदेश का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चेतावनी पत्र जारी होने के बाद भी अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पुलिस बलपूर्वक कार्रवाई करेगी। इस पुलिसिया कार्यवाई के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल है। वहीं प्रशासन का कहना है कि अगर कोई दुकानदार अवैध रुप से कब्जा करेगा, उसपर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट