LATEST NEWS

  • Patna police raid codeine cough syrup seized
  • पटना के फतुहा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद: 156 कार्टन कफ सिरप जब्त, NDPS एक्ट में

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने

  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा
  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी

  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा दिया...अनंत सिंह का दावा...
  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा

  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट, शांति समितियों के साथ बैठक
  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट,

खाकी पर लगा दाग! थानेदार 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ईंट भट्ठे के नाम पर मांगी थी रकम

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने थानेदार शैलेश कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है। ईंट भट्ठा चलाने के नाम पर ग्रामीण को जेल भेजने की धमकी देकर रिश्वत मांगी गई थी।

खाकी पर लगा दाग! थानेदार 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ईंट भ

N4N Desk - झारखंड के गुमला जिले से भ्रष्टाचार की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहाँ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने चैनपुर थानेदार शैलेश कुमार को बुधवार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थानेदार पर एक ग्रामीण से ईंट भट्ठा संचालित करने की अनुमति देने के बदले अवैध राशि मांगने का आरोप है।

मामले की शुरुआत गुमला जिले के बेंदोरा गांव निवासी जयपाल नायक की शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपनी निजी जमीन पर घर बनाने के लिए ईंट निर्माण करना चाहता था। जब इसकी जानकारी चैनपुर थानेदार शैलेश कुमार को हुई, तो वे खुद ग्रामीण के पास पहुंचे और ईंट बनाने के एवज में थाने में मिलने का निर्देश दिया।

Diarch GO

बातचीत के दौरान थानेदार ने पीड़ित पर दबाव बनाते हुए 20 से 30 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि थानेदार ने रिश्वत न देने पर पीड़ित को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी थी। हार मानकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी रांची से की, जिसके बाद विभाग ने गुप्त रूप से मामले का सत्यापन कराया।

एसीबी की जांच में मामला सही पाए जाने पर 20 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद 21 जनवरी (बुधवार) को योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई और जैसे ही थानेदार ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, एसीबी की टीम आरोपी थानेदार को हिरासत में लेकर आगे की छानबीन कर रही है।

NSIT
Nsmch

इस गिरफ्तारी के बाद गुमला पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने एसीबी की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।