LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपने तीन बच्चों संग कुएं में कूदी महिला, तीनों बच्चों की मौके पर हीं मौत

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडिह जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी, जिससे तीनों मासूम बच्चों की मौत हो गयी।

Jharkhand News: पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपने तीन बच्चों स
पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपने तीन बच्चों संग कुएं में कूदी महिला- फोटो : SOCIAL MEDIA

Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। इस दिल दहला देने वाली घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गयी, जबकि महिला की हालत गंभीर है। मृतकों में 6 वर्षीय अविनाश कुमार, 3 वर्षीय रानी कुमारी और 2 साल की फूल कुमारी शामिल है। महिला की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया और अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। महिला को गंभीर हालत में गिरिडीह अस्पताल ले जाया गया है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना की जानकारी पाकर इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, प्रभारी थानेदार रिशु सिन्हा खसलोडीह पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है।