LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

शादी के महज कुछ घंटे बाद लाखों के जेवर समेत 2 लाख कैश लेकर फुर्र हो गई लुटेरी दुल्हन

शादी के महज कुछ घंटे बाद लाखों के जेवर समेत 2 लाख कैश लेकर फ
लाखों के जेवर समेत 2 लाख कैश लेकर फुर्र हो गई लुटेरी दुल्हन - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: भूख लगी है कुछ खा कर आती हूँ....राजस्थान के दूल्हे को झारखंड की दुल्हनिया के ये शब्द ताउम्र याद रहेंगे.दरअसल राजस्थान के सीकर जिले के सुरेश झांझभार की शादी तो हुई, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन 2 लाख रुपये नकद और कीमती जेवर लेकर फरार हो गई.शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन 2 लाख रुपये नकद और कीमती जेवर लेकर फरार हो गई. रोते बिलखते राजस्थान का दूल्हे थाने पहुंचा. उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई. दूल्हे की जुबानी हकीकत जानने के बाद पूरी पुलिस भी सन्न रह गई.

भूख लगी है कुछ खा कर आती हूँ ....कह  हो गई  फुर्र 

मिली जानकारी के अनुसार के सीकर जिले के सुरेश की शादी 2 मई को गिरिडीह के फुलची गांव की 26 वर्षीय युवती से पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के अगले ही दिन सुरेश और उसका परिवार दुल्हन को लेकर राजस्थान लौटने के लिए पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे. लेकिन करीब 8 बजे के आसपास, दुल्हन ने दुल्हे से कहा की उसे भूख लगीं है वो कुछ कहा कर आती है. बकौल सुरेश के युवती ने उसका मोबाइल फोन भी साथ ले लिया था. जब घंटों बाद भी वह नहीं लौटी, और फोन बार-बार बंद आया, तो परिवार को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है. पूरा परिवार स्टेशन पर घंटों इंटर करने के बाद अगले दिन मुफ्फसिल थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

NSIT
Nsmch

लड़कीवालों को दिए थे 2 लाख रुपये

अपनी लिखित शिकायत में सुरेश ने बताया कि इस शादी के लिए उसने 2 लाख रुपये लड़की के घरवालों और बीच में लगे दलालों को दिए थे. इनमें से एक दलाल, मुकेश पासवान, उसका सहकर्मी है और मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा रिंकू पासवान गिरिडीह का ही रहने वाला है. मुकेश और रिन्कु ने ही मिलकर युवती से शादी का रिश्ता तय कराया था.

नहीं मिला लुटेरी दुल्हन का सुराग

वही मामले के बाबत मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने बताया- दुल्हन के जेवर,मोबाइल समेत कैश लेकर फरार होने के दूल्हे द्वारा लिखित शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. लड़की का मोबाइल अब भी बंद है और उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लेकिन पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं.