LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

19 साल के नौकर के लिए तीन बच्चो की माँ होटल मालकिन ने छोड़ा सबकुछ,केरल से 2500 KM दूर पहुंची प्रेमी के गाँव

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, न उम्र की परवाह करता है कुछ ऐसा ही हुआ है तभी तो एक महिला को जब अपने प्यार से दूरियां बर्दाश्त न कर पाई तो सिर्फ मलयालय जानने के बावजूद केरल से आ पहुंची है अपने प्रेमी युवक के गाँव

19 साल के नौकर के लिए तीन बच्चो की माँ होटल मालकिन ने छोड़ा
19 साल के नौकर के लिए होटल मालकिन ने छोड़ा सबकुछ- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: यह कहानी शुरू होती है केरल के एक होटल से, जहां झारखंड के गिरिडीह जिले के सोना पहाड़ी (खोरीमहुआ अनुमंडल) का रहने वाला सरफुद्दीन काम करता था. होटल की मालकिन सजना, जो कि पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों की मां है, को धीरे-धीरे अपने से उम्र में छोटे सरफुद्दीन से प्यार हो गया. रोज़मर्रा के कामकाज और बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और जल्द ही ये रिश्ता प्यार में बदल गया. 


पति ने निकाला घर से 

होटल में काम के दौरान, सजना ने सरफुद्दीन को खास तवज्जो देना शुरू कर दिया था. वह हर ज़रूरी काम के लिए उसे ही चुनती थी और सरफुद्दीन भी उसकी हर बात मानता था. यह सब जब सजना के पति को पता चला, तो उन्होंने गुस्से में आकर सजना को घर से निकाल दिया. घर से निकाले जाने के बावजूद, सजना ने सरफुद्दीन से अपने रिश्ते को खत्म नहीं किया. वह लगातार उसके संपर्क में बनी रही.

Diarch GO


 प्यार ने कर दी दूरियां 

सरफुद्दीन ने सजना को अपने गांव के बारे में बताया और कहा कि वह कुछ दिन के लिए कोडरमा में आकर रहे. सजना ने बिना किसी हिचकिचाहट के केरल से झारखंड की ओर रुख किया और कोडरमा के एक होटल में चार दिन तक उसका इंतजार करती रही. लेकिन इन चार दिनों में सरफुद्दीन ने न तो मिलने की कोशिश की और न ही किसी तरह का संपर्क किया.


महिला खुद पहुंची प्रेमी के घर 

इस बीच सजना ने ठान लिया कि अब वह खुद सरफुद्दीन से मिलने उसके घर जाएगी. वह गिरिडीह जिले में सरफुद्दीन के घर पहुंच गई. आखिरकार झारखंड आकर उसके घर तक पहुंच गई तो उसके अचानक पहुंचने से गांव में हड़कंप मच गया, और आसपास के लोग घर के बाहर जमा हो गए. सजना की सबसे बड़ी समस्या यह थी कि वह सिर्फ मलयालम भाषा समझती थी, जबकि वहां कोई उसकी भाषा नहीं जानता था. बावजूद इसके, उसने अपने इशारों और टूटे-फूटे शब्दों में बताया कि वह सरफुद्दीन की मां के साथ सुरक्षित है और जब तक सरफुद्दीन नहीं आएगा, वहीं रहेगी. 

NSIT
Nsmch


पुलिस की भी पड़ी जरूरत

 

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया सोनापहाड़ी गांव पहुंच गई. महिला अपने प्रेमी के घर में ही रह रही है और प्रेमी के आने का इंतजार कर रही है. प्रेमी घर से फरार है. चूंकि भाषा की समस्या थी और महिला अकेली थी, इसलिए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात करने की कोशिश की. सजना ने साफ कहा कि वह अपनी मर्जी से आई है और जब तक सरफुद्दीन नहीं आता, वह वहीं रुकेगी.