LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

'भगवान' नहीं बैंक हुआ मेहरबान? केवाईसी कराने गए ग्रामीण के खाते में दिखे ₹9,99,99,97,401, इलाके में हड़कंप

गांव के गणेश प्रसाद वर्मा के बैंक खाते में तकनीकी गड़बड़ी के कारण 9.99 अरब रुपये से ज्यादा की राशि दिखाई देने लगी। इस चौंकाने वाली घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस और बैंक से न्याय की गुहार लगाई है।

'भगवान' नहीं बैंक हुआ मेहरबान? केवाईसी कराने गए ग्रामीण के ख

N4N Desk : झारखंड के गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में बैंकिंग सिस्टम की एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यदुराडीह गांव के निवासी गणेश प्रसाद वर्मा तब दंग रह गए जब उनके बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के खाते में अचानक 9,99,99,97,401 रुपये (नौ अरब 99 करोड़ 97 लाख 401 रुपये) की राशि दिखाई देने लगी।

गायब हो गए खुद के पैसे

पीड़ित गणेश प्रसाद वर्मा ने गुरुवार को हीरोडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने खाता संख्या 488818210005720 की केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करने बैंक पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने बैलेंस चेक किया, उनके होश उड़ गए। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी रकम आने के साथ ही उनके खाते में पहले से जमा लगभग 10 हजार रुपये भी गायब हो गए।

मानसिक तनाव और बैंक की चुप्पी

इस घटना ने पीड़ित को गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया है। गणेश प्रसाद वर्मा के अनुसार, बैंक प्रबंधन ने मामले की जानकारी मिलते ही उनका खाता तो बंद कर दिया, लेकिन कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया। बैंक कर्मियों के पास इस तकनीकी चूक का कोई जवाब नहीं था, जिससे निराश होकर उन्हें पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

निष्पक्ष जांच की मांग

पीड़ित ने मांग की है कि इस गंभीर अनियमितता की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि यदि यह किसी व्यक्ति की लापरवाही या सिस्टम की तकनीकी त्रुटि है, तो दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल यह मामला पूरे गिरिडीह में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग डिजिटल बैंकिंग की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

NSIT
Nsmch