LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड में तीन मंजिला भवन में लगी आग, मां-बेटी की हुई मौत, मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में सोमवार को एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तैनात किया गया है।

Jharkhand News: झारखंड में तीन मंजिला भवन में लगी आग, मां-बे

Giridih: झारखंड के गिरिडीह में आग लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग एक तीन मंजिला भवन में लगी थी। इस भवन के पहले मंजिल पर कपडे का दुकान था। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से सबसे पहले दुकान में आग लगी, जिसने धीरे-धीरे ऊपर बढ़ते हुए पूरी बिल्डिंग को आगोश में ले लिया। घटना पचंबा थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी मोहल्ला में हुई।

दो लोगों की हुई मौत

आग लगने की जानकारी लोगों को तड़के तीन बजे के करीब लगी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फिर राहत कार्य शुरू हुआ। मृतकों में सीताराम डालमिया की बहू संगीता डालमिया (45) और पोती खुशी डालमिया (21) शामिल है। जबकि इस घटना में चार लोगों को सीताराम डालमिया, उनकी पत्नी किरण डालमिया, बेटा दिनेश डालमिया और पोता रिशु डालमिया को सुरक्षित बचा लिया गया।

Diarch GO

शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

स्थानीय लोगों का कहना है यह आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। तीन मंजिला इस इमारत में नीचे दुकान तथा ऊपर दो मंजिल में आवासीय क्षेत्र है। आग की लपटें तेजी से तीनों मंजिलों में फैल गईं, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। भवन में बड़ी मात्रा में कपड़े रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के बाद चार लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया लेकिन मां-बेटी अंदर ही फंस गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 14 गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। कोडरमा और धनबाद से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। वहीं, नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली।

विभाग के पास नहीं है पर्याप्त उपकरण

नगर विकास मंत्री ने कहा कि बचाव व राहत कार्य करने के लिए फायर ब्रिगेड विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में उपकरण नहीं है, जिसके लिए वे सरकार से बात करेंगे। वहीं, उन्होंने घटना में मृत मां-बेटी के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है।

NSIT
Nsmch