LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

jharkhand election 2024 -झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, कल हो सकती है तारीखों की घोषणा

jharkhand election 2024 -झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा च

RANCHI - हरियाणा और जम्मू कश्मीर में सफल चुनाव कराने के बाद अब चुनाव आयोग झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों राज्यों के चुनाव को लेकर कल चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसी के साथ दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगा।

 झारखंड में तीन चरणों में हो सकता है चुनाव

बात झारखंड की करें तो 2019 में 81 सीटों के लिए 5 चरणों में चुनाव कराए गए थे। लेकिन इस बार इसे दो से तीन चरणों में पूरा किया जा सकता है। पहले चरण का चुनाव 15 नवंबर के बाद हो सकता है।

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर चुनाव दो या तीन चरणों में हो सकता है। वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हुआ था। झारखंड में सोमवार को जहां आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है, वहीं चुनाव 15 नवंबर के बाद हो सकता है।

झारखंड में कार्यकाल पूरा होने से पहले होगा मतदान

झारखंड में मौजूदा सरकार का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को पूरा होगा। लेकिन विधानसभा चुनाव इसके लगभग डेढ़ महीने ही करा लिए जाने की संभावना है। इसी तरह महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा होगा। चुनाव आयोग की पूरी कोशिश होगी कि इस अवधि से पहले या अधिकतम दिसंबर के पहले सप्ताह तक महाराष्ट्र एवं झारखंड में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाए। 

NSIT
Nsmch

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है। ऐसे में पूरी संभावना है कि इस अवधि से पहले या अधिकतम दिसंबर के पहले सप्ताह तक महाराष्ट्र एवं झारखंड में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाए। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष पांच जनवरी को खत्म हो रहा है।