LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

jharkhand assembly election 2024:तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन की बैठक लाई रंग! RJD का JMM और कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति

आरजेडी और जेएमएम के बीच गठबंधन की इस सहमति से झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के समीकरण और मजबूत होते दिख रहे हैं।

 jharkhand assembly election 2024:तेजस्वी यादव और हेमंत सोरे
तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन की बैठक- फोटो : SOCIAL MEDIA

jharkhand assembly election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने स्पष्ट किया है कि वह इंडिया गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेगी। सोमवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच रांची स्थित कांके रोड आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनी। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

तेजस्वी यादव का तीन दिनों से रांची में कैंप

तेजस्वी यादव पिछले तीन दिनों से रांची में जमे हुए थे, जहाँ आरजेडी की चुनावी रणनीति और सीटों को लेकर बातचीत हो रही थी। सोमवार को आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि आरजेडी को 3-4 सीटें देने का प्रस्ताव जेएमएम और कांग्रेस की तरफ से रखा गया है, जो आरजेडी को स्वीकार नहीं है। मनोज झा ने दावा किया कि यह निर्णय एकतरफा था और आरजेडी इसे मंजूर नहीं करेगी।

आरजेडी का दावा: 22 सीटों पर मजबूत पकड़

आरजेडी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि पार्टी की स्थिति लगभग 22 सीटों पर मजबूत है। आरजेडी गठबंधन के तहत 60-62 सीटों पर मदद करेगी। अगर पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं, तो वह अन्य विकल्पों पर विचार करने के लिए स्वतंत्र होगी। इसके लिए आरजेडी ने जेएमएम और कांग्रेस को सोमवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया था, जिसे बाद में दोपहर 1:30 बजे तक टाल दिया गया। हालाँकि, इस मुद्दे पर हुई चर्चा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी गई थी।

2019 के समान सीटों पर लड़ने का फैसला

सोमवार को तेजस्वी यादव और मनोज झा की हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद यह तय हुआ कि आरजेडी 2019 में जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी, उतनी ही सीटों पर इस बार भी चुनाव लड़ेगी। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि आरजेडी गठबंधन का हिस्सा बने रहकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

NSIT
Nsmch