LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION 2024 - नामांकन से पहले चतरा विधानसभा प्रत्याशी रश्मि प्रकाश पहुंची मां भद्रकाली मंदिर, लिया मां का आशीर्वाद

Jharkhand assembly election 2024 -चतरा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही रश्मि प्रकाश ने आज विश्वप्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में पहुंच कर पूजा की और मां का आशीर्वाद लिया। बताया गया कि कल तेजस्वी की मौजूदगी में अपना पर्चा भरेंगी

JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION 2024 - नामांकन से पहले चतरा विधा
भद्रकाली मंदिर में पूजा करने पहुंची रश्मि प्रकाश- फोटो : देबांशु प्रभात

CHATRA - चतरा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी रश्मि प्रकाश  विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर हजारों जनता मालिकों के साथ आज चतरा जिले के विश्वप्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की और मां का आर्शीवाद लिया और देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना की। साथ ही चतरा विधानसभा के मतदाताओं से भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

कल करेंगी नामांकन

रश्मि प्रकाश कल चतरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन करेंगी। जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। 

बता दें कि रश्मि प्रकाश जी चतरा की पूर्व विधायक सत्यानंद भोगता की बहू हैं और पहली बार अपने ससुर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में उतरी हैं। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की थी।