LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

मोबाइल पर गाना सुनने से मना करने पर, भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

मोबाइल पर गाना सुनने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी.घटना में चाचा ने भतीजे का मोबाइल तोड़ दिया था, जिसके बाद गुस्साए भतीजे ने लाठी से पीटकर जान ले ली.

मोबाइल पर गाना सुनने से मना करने पर, भतीजे ने चाचा को पीट-पी
गाना सुनने से मना करने पर, भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: महज एक बेहद मामूली सी बात पर विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक भतीजे ने मोबाइल पर गाना सुनने को लेकर हुए झगड़े में अपने चाचा की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना शराब पार्टी के बाद हुई।

गाना बंद करने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

यह पूरी घटना गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव की है। जहाँ चाचा खिलोधर कोरवा और भतीजा एमपी कोरवा ने पहले एक साथ बैठकर शराब पार्टी की और फिर पार्टी के बाद, जब दोनों गांव लौट रहे थे, तब भतीजे एमपी कोरवा ने मोबाइल पर गाना बजाना शुरू कर दिया।

Diarch GO

चाचा खिलोधर ने भतीजे से पूछा, "मोबाइल पर गाना क्यों सुन रहे हो, तुम्हें कोई काम है या नहीं?" और उसे गाना बंद करने को कहा।भतीजे के मना करने पर चाचा ने गुस्सा में मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया।

लाठी से की बेरहमी से पिटाई

मोबाइल टूटने से तमतमाए भतीजे का गुस्सा बेकाबू हो गया।आक्रोश में आकर, भतीजे एमपी कोरवा ने चाचा खिलोधर की लाठी छीन ली और उन्हें बेरहमी से तब तक पीटता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

NSIT
Nsmch

आरोपी की हुई गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी भतीजे एमपी कोरवा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है, और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।