LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Jharkhand News : मईयां सम्मान योजना से कटा इतने महिलाओं का नाम, अब हर महीने नहीं मिलेंगे ढाई हज़ार रूपये, देखें लिस्ट

Jharkhand News :झारखंड के गढ़वा जिले के 3906 महिलाओं का नाम मईयां सम्मान योजना की सूची से हटा दिया गया है। भौतिक सत्यापन में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा...पढ़िए आगे

Jharkhand News : मईयां सम्मान योजना से कटा इतने महिलाओं का न

GARWA : झारखंड सरकार की बहुचर्चित मईयां सम्मान योजना की सूची से गढ़वा जिले के 3906 महिलाओं का नाम हटा दिया गया है। निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने की वजह से इन महिलाओं का नाम इस योजना की सूची से हटाने का निर्णय लिया  गया है।

भौतिक सत्यापन के दौरान हुआ खुलासा

गौरतलब है कि मईयां सम्मान योजना का लाभ उन महिलाओं को   नहीं मिल सकता है, जिनके परिवार के सदस्य स्थायी या अस्थायी रुप से किसी सरकारी सेवा में हो,जनप्रतिनिधि हो या इनकन टैक्स के दायरे में आते हों। भौतिक सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि उक्त महिलाएं फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर के अब तक इस योजना का लाभ उठा रही थी।

Diarch GO

लगातार मिल रही थी सूचना

जिला प्रशासन को इस बात की लगातार सूचना मिल रही थी कि फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कुछ लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस मामले में उपायुक्त शेखर जमुआर ने फर्जी लाभुकों और एक ही बैंक खाते में तीन से अधिक लाभुकों की राशि के भुगतान के मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराने का आदेश दिया था।

सूची से हटाया गया नाम

जिला प्रशासन के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को फर्जी लाभुकों के जांच का आदेश दिया गया था। आदेश का पालन करते हुए प्रखंड स्तर पर इस फर्जीवाड़े की जांच की गई और जांच के उपरांत पाया गया कि 3906 महिलाएं फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे थे, जिन्हें अब सूची से हटा दिया गया है। प्रशासन ने इन महिलाओं के खिलाफ सख्त के सख्त कार्यवाई के भी आदेश दिए हैं।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट