LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलिया मना रहे पूर्व सांसद के सीओ दामाद को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, घर के अंदर बंद कर लगाया ताला, जमकर हुआ हंगामा

पूर्व सांसद के सीओ दामाद अपने कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद थे। तभी आधी रात को पत्नी वहां पहुंच गई। जिसके बाद अधिकारी को छत से कूदना पड़ गया।

गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलिया मना रहे पूर्व सांसद के सीओ दामाद

Gadhwa – झारखंड के गढ़वा जिले के मझिआंव नगर पंचायत में उस समय हड़ंकप मच गया, जब यहां के अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी ने गर्लफ्रेंड के साथ घर के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसस पहले कि सीओ साहब कुछ समझ पाते, पत्नी ने उन्हें घर में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। 

यह घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार की पत्नी श्यामा रानी बिहार के गयाजी के पूर्व सांसद रामजी मांझी की बेटी हैं। उन्हें अपने पति के बारे में कुछ सूचना मिली थी। उसी के आधार पर वह अपने पिता एवं मायके वालों के साथ शनिवार को अलसुबह करीब साढ़े चार बजे मझिआंव स्थित सीओ के सरकारी आवास पर पहुंची थी।

Diarch GO

पहले दरवाजा खोलने के लिए कहा


उसने आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन सीओ ने दरवाजा नहीं खोला। तब उन्होंने सीओ आवास के सभी दरवाजों में बाहर से ताला बंद कर दिया। इसके बाद सीओ प्रमोद कुमार खिड़की के पास आए और ग्रिल के अंदर से ही पत्नी के साथ उनकी जबरदस्त नोकझोंक होने लगी। तब तक वहां शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

NSIT
Nsmch

छत के रास्ते बाहर निकले

इसकी जानकारी के बाद वहां पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। लोगों ने दरवाजा खुलवाकर सीओ को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन उनकी पत्नी के सामने किसी की नहीं चली। आखिरकार सीओ खुद छत से कूद गए और हंगामा करने लगे. वहीं, सूचना पर बड़े अधिकारी और पुलिसकर्मी भी आ गए

कमरे में मिली सीओ की प्रेमिका

इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर अंदर पहुंची तो वहां सीओ की कथित प्रेमिका लातेहार जिले की चंदवा निवासी मुस्कान शर्मा आवास के अंदर मिली, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इधर, सीओ की पत्नी श्यामा रानी ने बताया कि उन्हें काफी समय से अपने पति पर शक था, लेकिन आज सब कुछ सामने आ गया। उन्होंने कहा कि हम कानून का सहारा लेंगे, अब मामला परिवार तक सीमित नहीं रहा। 

वहीं सीओ  दामाद की इस हरकत के बाद पूर्व सांसद रामजी मांझी ने कहा कि उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है और उन्हें न्याय चाहिए। अब हम लोग कानूनी कार्रवाई करेंगे।