LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Jharkhand News: झारखंड में तालाब में डूबने से चार लड़कियों की हुई मौत, घटना के बाद इलाके में पसरा सन्नाटा

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत हो गई। चारों बच्चियां नहाने के लिए पानी में उतरी थीं, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Jharkhand News: झारखंड में तालाब में डूबने से चार लड़कियों क
झारखंड में तालाब में डूबने से चार लड़कियों की हुई मौत- फोटो : SOCIAL MEDIA

Garhwa : यह घटना गढ़वा जिले के हरैया गांव के नदी आराटोला तालाब में हुई। घटना के बाद बच्चियों को पानी से निकालकर सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने सभी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

तालाब में नहाने के दौरान हुई मौत

स्थानीय प्रशासन ने मृतक बच्चियों की जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में हरैया गांव की रहने वाली चंदन सिंह की 10 साल की बेटी लाडो सिंह, उसी गांव के जितेंद्र सिंह की 22 वर्षीया बेटी अंकिता सिंह, पलामू जिले के पांकी थानांतर्गत पगार गांव निवासी विशिष्ट सिंह की 18 वर्षीय बेटी रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना के पूर्णाडीह गांव निवासी विशिष्ट सिंह की 18 वर्षीय बेटी मीठी सिंह की मौत तालाब में नहाने के क्रम में हो गई।

छठी के कार्यक्रम मे शामिल होने आई थी लड़कियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोमा सिंह और मीठी सिंह अपने रिश्तेदार के घर छठी के कार्यक्रम में आई थीं। शुक्रवार को सभी लड़कियां और मीठी का भाई हरैया गांव में स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे, और इसी दौरान एक-एक कर चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी बीच मीठी का भाई तो किसी तरह बचकर पानी से बाहर निकल आया, लेकिन बाकी बच्चियां बाहर नहीं आ सकीं। इसके बाद उसने घर पहुंचकर लोगों को इस घटना की जानकारी दी।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रसाशन भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।  लोगों ने बच्चियों को पानी से बाहर निकाला और उन्हें सदर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, एसडीओ संजय कुमार और थाना प्रभारी बृज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उधर पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।