LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

पति नहीं था पसंद! मुर्गा-भात में जहर मिलाकर खिलाकर शादी के इतने दिन बाद उतारा मौत के घाट,नवविवाहिता गिरफ्तार

 पति नहीं था पसंद! मुर्गा-भात में जहर मिलाकर खिलाकर शादी के
मुर्गा-भात में जहर मिलाकर खिलाकर शादी के इतने दिन बाद उतारा मौत के घाट- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: वर्त्तमान दौर में पति की हत्या पत्नी के द्वारा करने की ख़बरे लगातार मिडिया की सुर्खिया बटोर रही है. इन्दौर की सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान की करतूतों के बिच झारखंड के गढ़वा जिले के बाहोकुदर गांव की नवविवाहिता सुनीता सिंह का नाम भी अब सुर्ख़ियों में आ गया है. दरअसल सुनीता ने शादी के महज 36 दिन बाद अपने पति को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया क्योकि वो उसे पसंद नहीं था. पुलिस ने सुनीता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. हद तो ये की आरोपित पत्नी सुनीता सिंह ने पहले पति से कीटनाशक खरीदवाया और फिर उसी जहर को खाने में मिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. 

बोली पति नहीं था पसंद 

झारखंड के गढ़वा जिले के बाहोकुदर गांव निवासी 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह की शादी छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी रघुनाथ सिंह की बेटी सुनीता सिंह से धूमधाम से 11 मई 2025 को हुई. शादी के अगले ही दिन सुनीता ससुराल से अपने मायके चली गई थी.उसने स्पष्ट कहा कि उसे पति पसंद नहीं है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई और 5 जून को सुनीता दोबारा ससुराल लौटी. 14 जून को पति-पत्नी बाजार गए, जहां सुनीता ने कीटनाशक खरीदने की बात कहकर पति से जहर खरीदवाया. अगले दिन रात के खाने में सुनीता ने मुर्गा-भात में वही कीटनाशक मिलाकर पति को खिला दिया, जिससे बुधनाथ की मौत हो गई. 

सास पर ही लगाया आरोप

मृतक की मां राजमती कुंवर ने बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की.मिली शिकायत के बबात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित कर जब जाँच के दौरान पूछताछ की गई तो शुरुआत में  सुनीता ने सास पर ही आरोप मढ़ा कि उसने खाने में जहर मिलाया था. उसका दावा था कि जहर मिला खाना उसे देना था, लेकिन गलती से सास ने बेटे को खिला दिया. हालांकि पुलिस की सख्ती और साक्ष्यों के बाद सुनीता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पूरी घटना से पर्दा उठा दिया. 

NSIT
Nsmch