LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मनरेगा कर्मचारी को किया गिरफ्तार, इतने रुपये रिश्वत की हुई थी मांग

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक मनरेगा कर्मचारी को पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता के अनुरोध पर कार्यवाई करते हुए गुलजार अंसारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Jharkhand News: रिश्वत लेने  के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब
: रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मनरेगा कर्मचारी को किया गिरफ्तार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में गुलजार अंसारी नामक एक मनरेगा कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह मामला गढ़वा जिले के कोरवाडीह गांव का है, जहां मनरेगा के तहत एक डोभा निर्माण योजना चल रही है। इस योजना के लाभार्थी अखिलेश चौधरी हैं। जब अखिलेश अपने बकाया भुगतान और मास्टर रोल पर हस्ताक्षर के लिए मनरेगा कर्मचारी गुलजार अंसारी से मिले, तो उन्होंने 5000 रुपए की रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता के अनुरोध पर की गई कार्यवाई

अखिलेश चौधरी के द्वारा इस मामले की शिकायत पलामू स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की गई थी। ब्यूरो ने मामले की जांच की और शिकायत को सही पाया। इसके बाद एक योजनाबद्ध तरीके से बुधवार को दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई और आरोपी गुलजार अंसारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि आरोपी कंचनपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में कोरवाडीह पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो आरोपी को हिरासत में इस मामले में पूछताछ कर रही है।

Diarch GO