LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

jharkhand assembly election चुनावी सभा में डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती हुए पॉकेटमारी के शिकार, भीड़ में किसी ने कर दिया पर्स गायब, एक्टर ने की लौटाने की अपील

jharkhand election - धनबाद में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती का किसी पर्स गायब कर दिया। जिसके बाद अभिनेता ने मंच से पर्स वापस करने की अपील की, लेकिन उनका पर्स वापस नहीं मिला। पर्स चोरी होने से मिथुन निराश नजर आए।

jharkhand assembly election चुनावी सभा में डिस्को डांसर मिथु
मिथुन का पर्स हुआ चोरी- फोटो : NEWS4NATION

DHANBAD - दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती पॉकेटमारी के शिकार हो गए। किसी ने उनके पर्स पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद एक्टर को अपील करनी पड़ी कि उनका पर्स वापस कर दिया जाए। 

दरअसल, मिथुन चक्रवर्ती झारखंड के धनबाद जिले के निरसा विधानसभा इलाके मे भाजपा उम्मीदवार अपर्णा सेन गुप्ता के समर्थन मे चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने पॉकेटमारी करते हुए उनका पर्स ही गायब कर दिया। भीड़ से निकलकर मंच पर जब मिथुन चक्रवर्ती मंच पर पहुंचे, तो उन्हें अहसास हुआ कि उनका पर्स ही उनके पास नहीं हैं।

Diarch GO

पर्स वापस करने की अपील की, लेकिन नहीं मिला

 मिथुन चक्रवर्ती ने इसकी जानकारी स्थानीय बीजेपी नेताओं को दी। जिसके बाद भाजपा नेताओं की ओर से मंच पर से ही लोगों से मिथुन दा के पर्स को वापस कर देने की अपील की जाने लगी। पार्टी नेताओं की ओर से काफी देर तक मंच से अपील की जाती रही, लेकिन इसके बावजूद उनका पर्स वापस नहीं मिला, तो मिथुन दा काफी निराश दिखे।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मिथुन चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी लारेंस बिश्नोई गैंग के साथ काम करनेवाले एक गैंगस्टर ने दी थी। धमकी को ध्यान में रखते हुए CISF ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। CISF इस समय मिथुन चक्रवर्ती को Y Plus कैटेगरी की सुरक्षा दे रही है. मिथुन के अलावा इन दिनों एक्टर सलमान खान को भी Y Plus कैटेगरी की सुरक्षा इन दिनों मुंबई पुलिस की तरफ से मिल रही है।

NSIT
Nsmch