LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Jharkhand Naxalite Attack:नक्सली हमले में CRPF के तीन जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए रांची किया गया शिफ्ट

Jharkhand Naxalite Attack:झारखंड के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिबा के समीप नक्सलियों के द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में CRPF के तीन जवान के घायल होने की सूचना मिली है। सभी को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand Naxalite Attack:नक्सली हमले में CRPF के तीन जवान घ
:नक्सली हमले में CRPF के तीन जवान घायल- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jharkhand Naxalite Attack:झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारांडा बीहड़ में नक्सली के खिलाफ सीआरपीएफ के द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बलिबा के समीप के जंगल में IED ब्लास्ट से जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

घायल जवानों को रांची किया गया शिफ्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के तीन जवानों के घायल होने की खबर है। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के द्वारा रांची शिफ्ट किया गया है। इस विस्फोट में कंपनी के कमांडर जी.जे साई, आपरेटर व एक जवान घायल हुए हैं। सभी घायल जवान सीआरपीएफ 197 बटालियन की डी कंपनी के जवान हैं।

Diarch GO

प्रशासन की ओर से अभी नहीं हुई पुष्टि

हालांकि प्रशासन के द्वारा इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन कोल्हान और सारंड क्षेत्र से नक्सलियों की पूरी तरह सफाया को लेकर सीआरपीएफ, जिला पुलिस और कोबरा बटालियन लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों के विरुद्ध कार्यवाई कर रही है। नक्सलियों के द्वारा इसी कार्यवाई के विरुद्ध में इस घटना को अंजाम दिया गया।

लगातार कार्यवाई से थे परेशान

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की टीम लगातार नक्सलियों के ठिकानों को टारगेट कर रहे थे और नक्सली के द्वारा लगाए गए आईडी बम और नक्सली डंप को ध्वस्त किया जा रहा था। नक्सली इस कार्यवाई से परेशान थे और सीआरपीएफ और जिला प्रशासन की टीम को सबक सिखाने के लिए पहले से ही तैयारियों में जुटी थी। मौका मिलते ही नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट