LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड को मिलेगा एक और एयरपोर्ट की सौगात, तीन राज्यों को होगा फायदा, जानिए कहां बनेगा नया एयरपोर्ट

Jharkhand News: झारखंड को एक और एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है। यह एयरपोर्ट पूर्वी सिंहभूम में बनेगा। इसका लाभ 3 राज्यों के लोगों को होगा। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और वन विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है।

Jharkhand News: झारखंड को मिलेगा एक और एयरपोर्ट की सौगात, ती
झारखंड को मिलेगा एक और एयरपोर्ट की सौगात- फोटो : SOCIAL MEDIA

East Singhbhum: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के धालाभूमगढ़ में एक और एयरपोर्ट बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इस मसले पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने पिछले दिनों एक समीक्षा बैठक की, जिसमें धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर ध्यान केंद्रित करते हुए सुरदा, राखा, केंदाडीह माइंस, फुलडुंगरी रोड, एचसीएल अस्पताल के जीर्णोद्धार और अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

जल्द काम पूरा करने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित विभागों (वन विभाग, राजस्व, अंचल, अनुमंडल और अन्य विभागों) को स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि प्रभावित परिवारों को पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ उचित मुआवजा दें।

धालभूगढ़ में बनेगा एयरपोर्ट

उपायुक्त ने बताया कि धालभूमगढ़ में जो एयरपोर्ट बनना है, वह इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इससे पूर्वी सिंहभूम जिले को नयी उड़ान मिलेगी। इस एयरपोर्ट का शिलान्यास 6 साल पहले 24 जनवरी 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने किया था। पूर्वी सिंभूम का दूसरा एयरपोर्ट जमशेदपुर से 60 किलोमीटर दूर धालभूमगढ़ में बनेगा।

जमशेदपुर से 60 किमी दूर होगा एयरपोर्ट

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों के लिए अहम साबित होगा। यह एयरपोर्ट जमशेदपुर से करीब 60 किलोमीटर और धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन से 5 किमी की दूरी पर है। इस एयरपोर्ट का निर्माण पूरा हो जाने से टाटा स्टील, टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियों और छोटे-मध्यम उद्यमों को लाभ होगा। रांची और कोलकाता पर निर्भरता कम होग। 

NSIT
Nsmch