LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

jamshedpur weather: जमशेदपुर में सुबह में गर्मी, शाम में हुई झमाझम बारिश, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

jamshedpur weather झारखंड में हालांकि मौसम अभी ठीक है, लेकिन जमशेदपुर में पारा 40 डिग्री के पार हो गया है. मौसम विभाग ने एक दो दिनों बारिश होने की संभावना व्यक्त किया है

jamshedpur weather

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर का पारा  सोमवार की सुबह में  40 डिग्री के पार हो गया. गर्मी से लोग परेशान हो गए. लेकिन, शाम में हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि 19 और 20 मार्च को भी बारिश होगी. बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि जमशेदपुर का मौसम बदलेगा और यहां 2 दिन तक बारिश होगी. 

19 और 20 मार्च को जमशेदपुर में वर्षा होने की संभावना है. दो दिनों की बारिश के बाद लोगों को  गर्मी से निजात मिलेगी. जमशेदपुर का तापमान 40.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो झारखंड में सबसे अधिक है. जमशेदपुर का उच्चतम पारा सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है.मौसम केंद्र रांची ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि झारखंड में 19 से 22 मार्च तक कई जिलों में वर्षा होगी. 17 और 18 मार्च को मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम केंद्र ने कहा है कि 19 से 22 मार्च तक झारखंड के की जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

मौसम विभाग के मुताबिक,  झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में 19 मार्च को कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है.  20 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से में वर्षा होने का अनुमान है. 21 और 22 मार्च को भी झारखंड में कई जगहों पर वर्षा होगी, ऐसा मौसम विभाग का कहना है