LATEST NEWS

  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार के निर्देश
  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

  • Patna Shankarpur Diyara firing
  • पटना के शाहपुर दियारा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, चार गिरफ्तार और दुनाली बंदूक बरामद

  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख की बियर किया जब्त, मौके से  चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख

  •  IPS Officer Aditya Kumar
  • जिस IPS पर लगा शराब बरामदगी मामले में बड़ा आरोप, अब बिहार सरकार ने ही समाप्त कर दी

जमशेदपुर में हाई-प्रोफाइल केस: बिजनेसमैन का बेटा गायब, हाईवे पर मिली लावारिस कार, अपहरण या कुछ और?

Jamshedpur news: झारखंड के जमशेदपुर के प्रमुख व्यवसायी के पुत्र के लापता होने की खबर से कोहराम मच गया है. व्यवसायी देवांग गांधी के पुत्र, कैरव गांधी, मंगलवार दोपहर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं.

जमशेदपुर में हाई-प्रोफाइल केस: बिजनेसमैन का बेटा गायब, हाईवे

झारखंड के  जमशेदपुर के आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) के उपाध्यक्ष और प्रसिद्ध व्यवसायी देवांग गांधी के पुत्र, कैरव गांधी, मंगलवार दोपहर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। मुंबई से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद कैरव जमशेदपुर लौट आए थे और पिता की कंपनी 'एम्पायर ऑटो प्राइवेट लिमिटेड' के कामकाज में हाथ बंटा रहे थे। दोपहर में घर से निकलने के बाद जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया।

हाईवे पर लावारिस मिली कार

परिजनों की चिंता उस समय और गहरा गई जब कैरव की हुंडई क्रेटा कार एनएच-33 पर सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली। राहत की बात यह रही कि कार के भीतर या आसपास किसी भी प्रकार के संघर्ष या दुर्घटना के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, कार का इस तरह हाईवे पर मिलना मामले को और भी संदिग्ध बना रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां दोनों जिलों की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया गया है।

Diarch GO

सोनारी में मिली अंतिम मोबाइल लोकेशन

पुलिस की प्रारंभिक तकनीकी जांच में पता चला है कि कैरव गांधी की अंतिम मोबाइल लोकेशन सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में दर्ज की गई थी। इसी स्थान के आसपास उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया, जिसके बाद से उनसे संपर्क करना असंभव हो गया है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि आदर्श नगर से हाईवे तक के सफर के दौरान उनके साथ क्या हुआ और क्या वे किसी के दबाव में थे या स्वेच्छा से वहां पहुंचे थे।

चप्पे-चप्पे पर तलाशी और सीसीटीवी की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई विशेष टीमों का गठन किया है जो शहर के प्रवेश और निकास द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। साथ ही, कैरव के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाली जा रही है ताकि उनके अंतिम संपर्कों का पता लगाया जा सके। पुलिस व्यावसायिक रंजिश, व्यक्तिगत कारणों और अपहरण जैसे सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल, पूरा गांधी परिवार सदमे में है और पुलिस जल्द से जल्द कैरव की सुरक्षित बरामदगी का दावा कर रही है।

NSIT
Nsmch