LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

झारखंड में भारी बारिश बनी मुसीबत! रातभर स्कूल के छत पर भीगते हुए बच्चो ने गुजारी रात

Jamshedpur News: पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जमशेदपुर में आवासीय विद्यालय में बारिश के कारण अंदर मौजूद 162 बच्चे पानी में फसे सभी स्कुल कैम्पस से सुरक्षित निकाला

झारखंड में भारी बारिश बनी मुसीबत! रातभर स्कूल के छत पर भीगते
झारखंड में भारी बारिश बनी मुसीबत! रातभर स्कूल के छत पर भीगते हुए बच्चो ने गुजारी रात - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: राजधानी रांची समेत झारखंड में मानसून अपने रंग में है। सूबे में जमकर बारिश हो रही है वही पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में लगातार बारिश हो रही है। अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई। जलजमाव से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। घाटशिला और बहरागोड़ा में जलजमाव से ग्रामीणों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।  पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में एक आवासीय विद्यालय में भारी बारिश के बाद चारों तरफ पानी भर गया। स्कूल में फंसे 162 बच्चे को रेस्क्यू करने के लिए प्रशासन की टीम को आना पड़ा। 


दरअसल,शनिवार की रात हल्दीपोखर-कोवाली रोड़ स्थित पंडरसोली में एक स्कूल लगातार हो रही बारिश के बाद पानी में डूब गया। जमशेदपुर जिले के कोवली थाना क्षेत्र स्थित लव कुश आवासीय विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विद्यालय परिसर जलमग्न हो गया और स्कूल के अंदर मौजूद 162 बच्चे पानी में फंस गए.जैसे ही प्रशासन को इस स्थिति की जानकारी मिली, जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आया.

Diarch GO


कोवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. भारी बारिश और जलजमाव के बावजूद, टीम ने नाव, रस्सी और अन्य बचाव उपकरणों की सहायता से बच्चों तक पहुंच बनाई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई.अधिकांश बच्चे डरे हुए थे, लेकिन पुलिस और बचाव दल ने उन्हें धैर्य और साहस के साथ संभाला. कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार की आवश्यकता पड़ी, जिसे मौके पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों की जांच कर उपचार किया.

NSIT
Nsmch

स्कूल को अगली सूचना तक बंद 

कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने बताया कि बारिश के कारण एक मंजिला आवासीय विद्यालय की इमारत पूरी तरह जलमग्न हो गई है. उन्होंने बताया कि स्कूल को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है.पासवान ने कहा कि स्थानीय छात्रों को उनके घर भेज दिया गया है, जबकि जिला प्रशासन डुमरिया, घाटशिला, मुसाबनी और जमशेदपुर सहित जिले भर में अन्य छात्रों को उनके घर भेजने की व्यवस्था कर रहा है.

जांच कर कार्रवाई की जाएगी

पोटका के वरीय प्रभारी LRDC गौतम कुमार ने बताया कि पोटका में लव कुश आवासीय स्कूल एक प्राइवेट स्कूल के रूप में चल रहा है. इसका हॉस्टल नदी के किनारे बना है, जो सुरक्षित नहीं है.हाल ही में नदी का जलस्तर बढ़ने से स्कूल में पानी भर गया और हॉस्टल में रह रहे 162 बच्चे फंस गए. अच्छी बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए. फिलहाल स्कूल को बंद करने का आदेश दिया गया है और आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी.