LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पुलिसवर्दी में बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लुट लिया लाखों का जेवरात और नकदी

पुलिस बनकर घर में घुसे हथियारबंद अपराधी लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए

पुलिसवर्दी में  बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लुट लिया लाख
'वर्दीधारी' बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की ₹5 लाख की लूट - फोटो : NEWS 4 NATION

झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटोजोरी पंचायत के बाराटोली गांव में एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है। बुधवार देर रात, लगभग 9 हथियारबंद अपराधी पुलिस की वर्दी पहनकर निजामुद्दीन अंसारी के घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही दरवाजा खुला, खुद को पुलिसकर्मी बताकर घर में जबरन प्रवेश कर गए। घर में घुसने के बाद, बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

बंधक बनाकर ₹5 लाख की ज्वेलरी और नकदी लूटी

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि वर्दीधारी अपराधियों ने उन्हें बंधक बनाए रखा और इस दौरान घर से लगभग ₹5 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। अपराधियों के जाने के बाद परिवार ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और मसलिया थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे 

मसुलिया पुलिस ने पीड़ित निजामुद्दीन अंसारी से पूरे मामले की जानकारी ली और तुरंत घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना में शामिल वर्दीधारी अपराधियों की पहचान की जा सके और उनकी जल्द से जल्द धरपकड़ की जा सके। यह घटना उस समय हुई है जब इससे पहले भी जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में लूट और हत्या की एक ऐसी ही वारदात सामने आ चुकी है, जिससे इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं।