LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Teacher News: फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे सत्तरह शिक्षकों की गई नौकरी, विभाग के इस निर्णय से शिक्षकों में हडकंप

Teacher News: झारखंड के 17 शिक्षकों पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के मामले में गाज गिरी है। विभाग ने इस मामले में सभी 17 शिक्षकों को बर्खाश्त कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

Teacher News: फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे सत्तरह शिक्षक
फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे सत्तरह शिक्षकों की गई नौकरी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dumka: झारखंड के दुमका के गोपीकांदर प्रखंड में विभिन्न स्कूलों के 17 शिक्षकों के नौकरी पर गाज गिरी है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक पत्र में बताया गया है कि उक्त 17 शिक्षकों का शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी है। पत्र में यह साफ कहा गया है कि जिन सहायक अध्यापकों का शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्रयाग महिला विद्यापीठ इलाहाबाद, भारतीय शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश, राजकीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान उत्तरप्रदेश, हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग इलाहाबाद और हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद के है, उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्र वैध नहीं है।

बीईओ को कार्रवाई करने का मिला निर्देश

जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के जिला स्तरीय कार्यालय से बीईईओ को निर्गत पत्र में यह भी बताया गया है कि सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर उपरोक्त आलोक में कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध कराई जाए। यदि सूचना उपलब्ध नहीं कराया जाता है या विलंब की स्तिथि में बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षकों का रोका गया वेतन

बीईओ सुरेंद्र हेम्ब्रम ने बताया कि जिला कार्यालय से प्राप्त पत्र के अनुसार 17 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 17 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र वैध नहीं है। सभी को कार्यमुक्त किया गया है। मानदेय भी बंद कर दिया गया है। इन सभी शिक्षकों को जिला कार्यालय बुलाया गया था ताकि विभाग आगे की कार्रवाई कर सके।