LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

झारखंड बना जरायम का अड्डा ! मासूमों को बनाया हवस का शिकार गया, 8 गिरफ्तार

Crime News: एक बार फिर झारखंड से शर्मनाक और दहला देने वाली 'वारदात' सामने आई है, जिसने पूरे सूबे को सन्न कर दिया है।

झारखंड बना जरायम का अड्डा ! मासूमों को बनाया हवस का शिकार गय
झारखंड बना जरायम का अड्डा ! मासूमों को बनाया हवस का शिकार गया- फोटो : NEWS 4 NATION

Crime News: एक बार फिर झारखंड से शर्मनाक और दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे सूबे को सन्न कर दिया है। दुमका जिले के एक गांव में हैवानियत की इंतेहा हो गई। दो नाबालिग लड़कियों को जंगल के अँधेरे में हैवानों ने हवस का शिकार बनाया। ये लड़कियाँ एक मेले से अपने घर की ओर क़दम बढ़ा रही थीं कि दरिंदो के ग़िरोह ने इन्हें दबोच लिया।

रानेश्वर थाना इलाक़े से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।पुलिस के मुताबिक, यहां दो युवतियों के साथ ज़बरन बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया गया।

Diarch GO

इस संगीन जुर्म की ख़बर मिलते ही इलाक़े में सनसनी फैल गई और लोगों में ग़ुस्सा देखा जा रहा है।मामले की नज़ाकत को देखते हुए पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई की।डीएसपी एकुद डुंगडुंग ने बताया कि पीड़िताओं के बयान के आधार पर एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है।

वहीं, रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम सिंह ने इत्तिला दी कि इस घिनौनी साज़िश में शामिल कुल आठ मुल्ज़िमों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं।यह जघन्य अपराध न सिर्फ़ क़ानून, बल्कि इंसानियत के माथे पर भी कलंक है।

NSIT
Nsmch

अवाम में सख़्त नाराज़गी है और लोग सभी दोषियों को कड़ी सज़ा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।पुलिस की टीम पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है ताकि कोई भी आरोपी क़ानून के शिकंजे से बाहर न निकल पाए।जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों को अदालत के कटघरे में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िताओं को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है और महिला थाना की टीम भी केस की निगरानी कर रही है।प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं ताकि किसी तरह की अशांति या विरोध प्रदर्शन की स्थिति न बने।