LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

इस राज्य के 11 गांवों में भूलकर भी गए तो खैर नहीं, कोई नहीं बचा पायेगा, बढ़ सकती है मुसीबत

  इस राज्य के 11 गांवों में भूलकर भी गए तो खैर नहीं, कोई नही

N4N DESK : देश के किसी हिस्से में किसी के आने जाने पर कोई रोक नहीं है। हालाँकि कई संवेदशील जगहों पर लोगों का जाना पूरी तरह निषेध रहता है। यहाँ भी विशेष अनुमति लेकर जाया जा सकता है। लेकिन देश के एक राज्य के 11 गाँव के लोगों ने किसी के गाँव में आने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात से लोगों ने इस तरह का कदम उठाया है।   


दरअसल झारखण्ड के गुमला जिले के बरडीह पंचायत के ग्यारह गांवों में एक अनोखा फरमान जारी किया गया है। यहां के ग्रामीँणों ने बकरी चोरों के आतंक से बचने के लिए शाम में छः बजे के बाद गांव में अनजान लोगों के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगा दिया है।

Diarch GO


दरअसल गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित बरडीह पंचायत के 11 ग्रामों के ग्रामीण बकरी चोरी गिरोह से परेशान हैं। इस गांव में एक महीने के अंदर तीस-चालीस बकरियों की चोरी हो चुकी है। इसी चोरी को रोकने के लिए और चोरों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने उरु गांव में बैठक कर नया फरमान जारी किया है। ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को शाम छः बजे के बाद गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 


इसके लिए बरडीह पंचायत के बॉर्डर इलाके में नो इंट्री का बोर्ड लगाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को लगातार सूचना देने के बावजूद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही थी, इसीलिए यह कदम उठाया गया है।

NSIT
Nsmch


बकरी चोरों को पकड़ने के लिए चोरों को पकड़ने के लिए बॉर्डर इलाके में कड़ी नजर रखी जाएगी और ग्रामीण टीम बनाकर गस्त करेंगे। अगर चोर पकड़े गए तो पहले उन्हें पिटा जाएगा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।


ग्रामीणों का कहना है कि इस पंचायत के लगभग सभी गांव नक्सल प्रभावित हैं। प्रशासन के द्वारा नक्सलियों पर लगाम लगाने की वजह से इस तरह की घटनाओँ में ईजाफा हुआ है।