LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

भीषण सड़क हादसा,आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत,बाइकों के उड़े परखच्चे

शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में मातम छाया हुआ है.

भीषण सड़क हादसा,आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत,बा
भीषण सड़क हादसा,आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

यह भीषण सड़क हादसा दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेव गढ़ गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान शिव शंकर महतो और विभीषण महतो (हंसडीहा थाना क्षेत्र निवासी) और मंनजय दास (नगर थाना क्षेत्र निवासी) के रूप में हुई है।

Diarch GO

मिली जानकारी के अनुसार, मंनजय दास, जो बिहार के बांका जिले में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे, देर रात अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। तभी महादेवगढ़ गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक, जिस पर शिव शंकर महतो और विभीषण महतो सवार थे, मंनजय की बाइक से टकरा गई।

टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए भाग-दौड़ की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही हंसडीहा थाने की पुलिस मौके पर पहुँची, शवों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है।

NSIT
Nsmch