LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

Jharkhand News : दुमका से बहुत जल्द शुरु की जाएगी विमान सेवा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

Jharkhand News : झारखण्ड की दूसरी राजधानी दुमका से बहुत जल्द हवाई सेवा की शुरुआत की जाएगी. सीएम हेमंत सोरेन ने इसका ऐलान किया है......पढ़िए आगे

Jharkhand News : दुमका से बहुत जल्द शुरु की जाएगी विमान सेवा
दुमका से हवाई सेवा - फोटो : ABHISHEK SUMAN

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका से जल्द ही विमान सेवा शुरु करने की घोषणा की है। दुमका के सिदो कान्हु हवाई अड्डा पर मीडिया से बात करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जल्द ही यहां से नियमित उड़ान सेवा की शुरूआत की जाएगी।

जल्द शुरु होगी हवाई सेवा

रांची प्रस्थान करने से पूर्व सीएम सोरेन ने कहा कि छोटे और बड़े शहरों को आपस में जोड़ने की मंशा केंद्र और राज्य सरकार दोनों की प्राथमिकताओँ में शामिल है। इसी क्रम में दुमका के लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के लिए हवाई सेवा शुरु करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जहां जिस तरीके की संरचना है, उसी के अनुसार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां से बड़े नहीं तो कम से कम छोटे फ्लाइट की व्यवस्था जल्द की जाएगी ताकि लोगों के आवागमन को सुगम बनाया जा सके।

केन्द्र सरकार पर बोला हमला

इस दौरान सीएम सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रेलवे का सबसे ज्यादा रेवेन्यू झारखंड से आता है लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोग पूंजीपतियों के हाथों बिक चुके हैं और राज्य को पिछड़ा बनाकर अपना हित साध रहे हैं। 

सौतेला व्यवहार का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार देश के समस्त राज्यों की सरकार होती है पर यह सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यहां के आदिवासी जो राज्य के मूल निवासी हैं, उनके लिए केन्द्र सरकार की मंशा ठीक नहीं है। केन्द्र की सरकार नहीं चाहती है कि आदिवासी वर्ग अपने पैरों पर खड़े हों।

NSIT
Nsmch

चरम सीमा पर है मंहगाई

सीएम नें हाल में पेश हुए आम बजट पर केन्द्र सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि देश में मंहगाई चरम सीमा पर है और सरकार इनकम टैक्स में मामूली छूट देकर गरीब जनता को ठगने का काम कर रही है।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट