LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Jharkhand News: झारखंड के दुमका में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन प्रक्रिया शुरु, जानिए क्या है नामांकन करने की प्रक्रिया

Jharkhand News: झारखंड के दुमका में राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र 26 अप्रैल 2025 तक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand News: झारखंड के दुमका में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन प्रक्रिया शुरु- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dumaka: झारखंड के दुमका मे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं में नए छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राजहंस ने बताया कि कक्षा 10वीं के छात्रों का प्रोविजनल नामांकन लेकर 16 अप्रैल 2025 से 11वीं की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। अन्य विद्यालयों के इच्छुक छात्र 26 अप्रैल 2025 तक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

29 अप्रैल को जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड

प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिनांक 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा दिनांक 06 मई 2025 को 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिनांक 13 मई 2025 को मेधा सूची जारी की जाएगी। रिक्त सीट के अनुसार मेधा सूची के आधार पर कक्षा 11वीं में प्रोविजनल नामांकन लिया जाएगा।

ऐतिहासिक और उत्कृष्ट विद्यालय है सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

राजहंस ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका राज्य का एक ऐतिहासिक और उत्कृष्ट विद्यालय है। यहां के छात्र जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर टॉपर बनकर विद्यालय एवं दुमका का नाम का नाम रौशन कर रहे हैं। यहां के पास आउट बच्चे सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर जीवन सवार रहे हैं। यहां के साइंस के बच्चे इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के उच्च संस्थानों में एवं कॉमर्स के छात्र देश के प्रतिष्ठित कॉमर्स कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली जैसे उत्कृष्ट संस्थाओं में चयनित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका राज्य का एक ऐतिहासिक और उत्कृष्ट विद्यालय है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है

यहां के छात्र जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर टॉपर बनकर विद्यालय एवं दुमका का नाम का नाम रौशन कर रहे हैं। यहां के पास आउट बच्चे सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर जीवन सवार रहे हैं। यहां के साइंस के बच्चे इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के उच्च संस्थानों में एवं कॉमर्स के छात्र देश के प्रतिष्ठित कॉमर्स कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली जैसे उत्कृष्ट संस्थाओं में चयनित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में उच्च कोटि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। 

NSIT
Nsmch