LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Vande bharat news - वंदे भारत ने शताब्दी एक्सप्रेस को दिया झटका, अब रेलवे ने ले लिया बड़ा फैसला

Vande bharat news - वंदे भारत एक्सप्रेस के कारण पहले से चल रही शताब्दी एक्सप्रेस पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या कम हो गई है. जिसके कारण रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

Vande bharat news - वंदे भारत ने शताब्दी एक्सप्रेस को दिया झ

Dhanbad -देश में वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने के बाद कई वीआईपी ट्रेनों को प्रभावित  किया है। जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन भी शामिल है। वंदे भारत की आधी  से ज्यादा सीटें खाली रहती  है, लेकि इसके कारण शताब्दी एक्सप्रेस के यात्री भी घट गए है. जिसके कारण अब रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस की दो बोगियों को कम करने का फैसला लिया है।

धनबाद-हावड़ा के बीच चलती   है शताब्दी एक्सप्रेस

मामला धनबाद और  हावड़ा के बीच चलनेवाली शताब्दी एक्सप्रेस और गया-वंदे भारत से जुड़ा  है। दोनों ट्रेनें धनबाद  में 25 मिनट के अंतराल  में पहुंचती है। शताब्दी एक्सप्रेस का शाम 5:35 पर आगमन व 5:40 पर प्रस्थान है। वहीं गया से हावड़ा जानेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 6:00 बजे आकर 6:02 पर रवाना होती है। चंद मिनटों में दो प्रीमियम ट्रेन के कारण दोनों ही एक-दूसरे को प्रभावित करती है।

Diarch GO

लगातार घट रहे है शताब्दी के यात्री

एक समय पर हावड़ा जाने के लिए दो प्रीमियम ट्रेने के कारण यात्रियों को वंदे भारत ज्यादा भा रहा है। जिसके कारण शताब्दी एक्सप्रेस के यात्री कम हो गए हैं। इस वजह से शताब्दी एक्सप्रेस के दो एसी चेयर कार कम कर दिए जाएंगे। एक सितंबर से शताब्दी एक्सप्रेस सात के पांच एसी चेयर कार के साथ चलेगी।

रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में नई व्यवस्था को अपडेट भी कर दिया गया है। शताब्दी एक्सप्रेस से दो कोच कम होने से वंदे भारत में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

पहले सीट मिलना था मुश्किल

वंदे भारत से पहले धनबाद से हावड़ा और हावड़ा से धनबाद तक शताब्दी एक्सप्रेस प्रीमियम क्लास की ट्रेन थी। महीने भर पहले कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल था। वंदे भारत चलने से अब शताब्दी एक्सप्रेस की मांग घट गई है। हर दिन इस ट्रेन में काफी संख्या में सीटें रह रह रही हैं।