LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड में अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजा प्रशासन का बुल़डोजर, करीब चार दर्जन से ज्यादा दुकानों को किया गया ध्वस्त

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रशासन ने करीब चार दर्जन से ज्यादा दुकानों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया।

Jharkhand News: झारखंड में अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजा प्रशास
झारखंड में अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजा प्रशासन का बुल़डोजर- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले में अतिक्रमण हटाने के लिए जमकर बुलडोजर ऐक्शन देखने को मिला है। यहां प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए करीब 50 दुकानों को जमींदोज कर दिया है। प्रशासन ने 4 दर्जन से ज्यादा दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की है।

हो रही थी अवैध वसूली

मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर वहां दुकान लगाकर लाखों की अवैध वसूली हो रही थी। यह खुलासा तब हुआ, जब बिनोद बिहारी चौक पर नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। वहां दुकानदारों ने निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार को दुकानदारों ने बताया कि हर माह प्रभुनारायण सिंह नामक एक आदमी आकर 3-5 हजार रुपए महीने हमलोगों से दुकान लगाने के बदले वसूलता है। आज उसे फोन कर रहे हैं तो वह नहीं उठा रहा है। जितनी बड़ी दुकान, उतनी अधिक वसूली की जा रही है।

चार दर्जन से ज्यादा दुकानें की गई ध्वस्त

इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी और 4 दर्जन से ज्यादा दुकानें जमींदोज कर दी। नगर आयुक्त ने कहा कि दुकानदारों की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो निगम वसूली करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराएगा। अवैध वूसली करने वाले को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। बुधवार को नगर निगम ने जेसीबी लगाकर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बिनोद बिहारी चौक से भूली की ओर जाने वाली सड़क का अतिक्रमण करने वालों के निर्माण को तोड़ा गया। लगभग 50 से अधिक अवैध दुकानें ध्वस्त की गईं।

कई जगहों से हटाया गया अतिक्रमण

वहीं लोहे के निर्माण और गुमटियों को भी जेसीबी लगाकर तोड़ा गया। नगर निगम के सिटी मैनेजर विशाल सिन्हा और रजनीश लाल के नेतृत्व में कार्रवाई करने के लिए निगम की टीम सुबह आठ बजे ही आठ लेन सड़क पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गई। लगभग 30 से अधिक अवैध होटलों को तोड़ा गया। कई गुमटियों को निगम ने जेसीबी से तोड़कर बर्बाद कर दिया गया।

NSIT
Nsmch