LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Jharkhand News: धनबाद से चलने वाली इस ट्रेन में जोड़ा जाएगा स्लीपर कोच, यात्री 17 जून से स्लीपर श्रेणी में भी कर सकेंगे यात्रा

Jharkhand News: धनबाद से मुंबई के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों की मांग रेलवे ने पूरी कर दी है। रेलवे ने केवल एसी कोच के साथ चलने वाली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर कोच जोड़ने की घोषणा कर दी है।

Jharkhand News: धनबाद से चलने वाली इस ट्रेन में जोड़ा जाएगा
धनबाद से मुम्बई के बीच चलने वाली धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन में 17 जून से स्लीपर कोच जुड़ेगा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: धनबाद से मुम्बई के बीच चलने वाली धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन में 17 जून से स्लीपर कोच जुड़ेगा। रेलवे की ओर से यात्रियों की ओर से बढती मांग को देखते हुए यह फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से यात्री अब लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से भी जनरल और स्लीपर श्रेणी में यात्रा कर सकेंगे।

शुरु हो चुकी है स्लीप श्रेणी की बुकिंग

रेलवे की ओर से इसके लिए टिकट की बुकिंग भी शुरु कर दी है। कोच संयोजन में बदलाव से यात्रियों को महंगे किराए वाली एसी की यात्रा से बड़ी राहत मिल सकेगी। साथ ही जनरल कोच जुड़ने से बड़ी संख्या में कामगार और कम आय वर्ग वाले यात्री भी मुंबई पहुंच सकेंगे। अभी यह ट्रेन सेकंड एसी के पांच, थर्ड एसी के पांच तथा 10 थर्ड एसी इकोनामी कोच के साथ चल रही है।

महज 895 रुपये में पूरी होगी यात्रा

17 जून से इस ट्रेन में जनरल के छह, स्लीपर के छह, थर्ड एसी के दो, सेकेंड एसी तथा थर्ड एसी इकोनामी के चार कोच को जोड़ा जाएगा। स्लीपर कोच जुड़ने से धनबाद से मुंबई की यात्रा महज 895 रुपये में पूरी की जा सकेगी। एलएचबी रैक में स्लीपर की 80 सीटें होती हैं। छह कोच में 480 सीटें होंगी। इसी तरह जनरल के छह कोच में 600 सीटें उपलब्ध होंगी।