LATEST NEWS

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

Jharkhand News: धनबाद से होगी सात ज्योतिर्लिंग यात्रा की शुरुआत, 31 मई को स्पेशल ट्रेन होगी रवाना

Jharkhand News: आईआरसीटीसी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन 31 मई को धनबाद रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

Jharkhand News: धनबाद से होगी सात ज्योतिर्लिंग यात्रा की शुर
धनबाद से होगी सात ज्योतिर्लिंग यात्रा की शुरुआत- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: रेल मंत्रालय की 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत सात ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए धनबाद से स्पेशल ट्रेन को रवाना किया जाएगा। आईआरसीटीसी के उप महाप्रबंधक एस जेराल्ड सोरेंग ने बताया कि यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करेगी।

जानिए कितना है किराया?

13 दिन की यात्रा में यात्री उज्जैन के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर, सोमनाथ, नासिक के त्र्यम्बकेश्वर, पुणे का भीमाशंकर और औरंगाबाद का घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। साथ ही द्वारिकाधीश मंदिर और शिरडी के साईं बाबा के दर्शन भी होंगे। यह ट्रेन हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यात्रियों को स्लीपर क्लास में 23,575 रुपए और 3AC में 39,990 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।

आईआरसीटीसी की है विशेष पेशकश

आईआरसीटीसी झारखंड के टूरिज्म ऑफिसर अरविंद चौधरी ने बताया कि आईआरसीटीसी इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।

कैसे करें बुकिंग?

उन्होंने बताया कि इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के टाटानगर, कोलकाता, पटना एवं गया कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch