LATEST NEWS

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

Jharkhand News: झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनों का रद्द हुआ परिचालन, वास्को द-गामा एक्सप्रेस का भी बदला समय, आइए देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand News: दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे की ओर से तीसरी लाईन के काम की वजह से धनबाद स्टेशन से होकर चलने वाली कई द्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है। मई के पहले सप्ताह से धनबाद से होकर गुजरने वाली कई द्रेनें रद्द रहेगी।

Jharkhand News: झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनों का रद्द
झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनों का रद्द हुआ परिचालन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर नागपुर डिवीजन में राजनांदगांव‐कलुमना तीसरी लाइन के काम के सिलसिले में गोंदिया स्टेशन पर कई कार्य होने हैं। इस वजह से धनबाद स्टेशन होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी। एक मई को ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद‐रक्सौल साप्तहिक एक्सप्रेस, चार मई को हैदराबाद प्रस्थान करने वाली 17006 रक्सौल‐हैदराबाद साप्तहिक एक्सप्रेस, 29 अप्रैल को ट्रेन संख्या 17007 सिकंदराबाद‐दरभंगा एक्सप्रेस, दो और छह मई को 17008 दरभंगा‐सिकंदराबाद एक्सप्रेस, दो मई को ट्रेन संख्या 17321 वास्को द गामा‐जसीडीह साप्तहिक एक्सप्रेस, पांच मई को ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह‐ वास्को डी गामा साप्तहिक एक्सप्रेस, तीन मई को 13425 मालदा टाउन‐सूरत एक्सप्रेस और पांच मई को ट्रेन नंबर 13426 सूरत‐मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर नवीनीकरण कार्य के कारण ट्रेनों का का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है। दक्षिण मध्य रेलने ने ट्रेन संख्या 17321/17322 वास्को डीगामा–जसीडीह–वास्को द गामा के मार्ग परिवर्तित किया गया है। नौ मई को ट्रेन नंबर 17321 वास्को द गामा–जसीडीह साप्तहिक एक्सप्रेस सुबह 4:30 बजे वास्को डा गामा से प्रस्थान करेगी, रात 11:30 बजे चर्लापर्ली पहुंचेगी. वहां से 11:40 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 07:10 बजे जसीडीहपहुंचेगी। 12 मई को ट्रेन नंबर17322 जसीडीह वास्को द गामा साप्तहिक एक्सप्रेस जसीडीह से दोपहर 01:10 बजे प्रस्थान करेगी. चार्लपल्ली में शाम 06:15बजे पहुंचेगी। दोपहर 2:55 बजे वास्को द गामा पहुंचेगी. इन ट्रेनों के निर्धारित ठहरावों पर समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।