LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: धनबाद में NIA की छापेमारी से मचा हड़कंप, भारी मात्रा में जिलेटिन और विस्फोटक सामग्री बरामद

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में NIA की छापेमारी से हड़कंप मच गया। NIA की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो ठिकानों पर छापेमारी की और भारी मात्रा में जिलेटिन और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

Jharkhand News: धनबाद में NIA की छापेमारी से मचा हड़कंप, भार
धनबाद में NIA की छापेमारी - फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड के धनबाद में एनआईए की टीम ने चिरकुंडा के लायकडीह निवासी अमरजीत शर्मा के आवास और कलियासोल प्रखंड के बोरियो गांव में स्थित गोदाम में छापेमारी की।इस छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में जिलेटिन एवं विस्फोटक सामग्री मिली है।

गुप्त सूचना के आधार पर दी गई थी जानकारी

NIA की टीम ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली थी कि चिरकुंडा के लायक़डीह और कलियासोल प्रखंड के बोरिया गांव में कुछ लोग विस्फोटक सामग्री के अवैध कारोबार में शामिल है। इसी मामले की छानबीन के लिए NIA की टीम मौके पर पहुंची थी। एनआईए की टीम ने अमरजीत के बड़े भाई संजय शर्मा को पकड़ कर उसे अमरजीत के गोदाम लाकर छापेमारी कर रही है। यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद की गई है। जिसकी गिनती टीम कर रही है।

Diarch GO

स्थानीय लोगों को नहीं थी जानकारी

हालांकि, इस मामले में  एनआईए की टीम कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। अमरजीत उक्त गोदाम में पूर्व में मुर्गा फार्म खुला था। लगभग 5 वर्ष पूर्व आंधी तूफान के दौरान एस्बेस्टस शीट उड़ गया था। उसके बाद से वह गोदाम में क्या काम करता था ग्रामीणों को इसकी कोई जानकारी नहीं है।

भारी मात्रा में विस्फोटक हुआ बरामद

एनआईए टीम की छापेमारी में पता चला है कि अमरजीत बंगाल में अवैध रूप से विस्फोटक की बिक्री करता है। इसका गलत इस्तेमाल भी हो रहा है। छापेमारी में एनआईए की टीम को लगभग 50 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट मिला है। एमोनियम नाइट्रेट का का इस्तेमाल बम बनाने में होता है। साथ ही लगभग एक हजार पीस से ज्यादा जिलेटिन मिला है।

NSIT
Nsmch

अभी जारी रहेगी छापेमारी

टीम ने बरामद किए गए विस्फोटकों का सही वजन करने के लिए कांटे का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है। साथ ही NIA के अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस अवैध धंधे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। छापेमारी का दौर अभी भी जारी रहेगा।