LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: धनबाद में हिंदू लड़की को लेकर फरार हुआ मुस्लिम युवक, हिंदू संगठनों ने बताया लव जिहाद का मामला

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में एक मुस्लिम युवक के द्वारा हिंदू लड़की को भगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने इसे सम्प्रदायिक रंग देते हुए लव जिहाद का मामला बताया है।

Jharkhand News: धनबाद में हिंदू लड़की को लेकर फरार हुआ मुस्ल
धनबाद में हिंदू लड़की को लेकर फरार हुआ मुस्लिम युवक- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड में धनबाद के पुटकी का रहने वाला तीन बच्चों का पिता आरिफ हुसैन नामक एक व्यक्ति बरामुड़ी की एक युवती को लेकर फरार हो गया है। इस क्रम में वह लड़की से शादी करने के लिए निबंधन कार्यालय भी पहुंचा था, लेकिन लड़की के स्वजनों के वहां पहुंच जाने के कारण वह यहां से भी भाग गया। मामले को लेकर लड़की की मां ने धनबाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है।

मां ने किया पुलिस कार्रवाई का आग्रह

इस मामले में लड़की की मां का कहना है कि आरोपित आरिफ हुसैन उर्फ आरिफ खान उनके पुत्री को लेकर फरार हो गया। इस दौरान उनकी पुत्री के पास 50 हजार रुपये नगद और करीब दो लाख रुपये के जेवर भी हैं। मां ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 

Diarch GO

नेटवर्किंग का काम करता था युवक

पीड़ित मां ने बताया कि आरिफ नेटवर्किंग का काम करता है। नेटवर्किंग से जोड़ने को लेकर उसका घर पर आना जाना था। इसी सिलसिले में उससे परिचय हुआ था। इसके बाद उसकी दोस्ती मेरी बेटी से हो गई और वह अपनी बातों में बहलाकर बेटी को लेकर फरार हो गया।

हिंदू संगठनों   ने बताया लव जेहाद का मामला

इधर एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा हिंदू युवती को लेकर भागने की घटना की सूचना पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठन थाना पहुंचे और इसे लव जिहाद का मामला बताया। बजरंग दल के विरेंद्र तिवारी ने कहा कि युवती को लेकर भागने के बाद आरिफ विवाद निबंधन कार्यालय पहुंचा था, लेकिन तब तक काफी लोग वहां पहुंच गए।

NSIT
Nsmch

उनका आरोप है कि आरिफ लव जिहाद करने वाले एक संगठित गिरोह के लिए काम करता है। निबंधन कार्यालय में उसके साथी भी मौजूद थे।