LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Jharkhand News : धनबाद रेल मंडल के 22 स्टेशनों से करोड़ो की हेराफेरी, दर्ज करायी गई प्राथमिकी

Jharkhand News :धनबाद रेल मंडल के 22 स्टेशनों से 7.5 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। रेलवे ने स्टेशनों से जुड़े इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : धनबाद रेल मंडल के 22 स्टेशनों से करोड़ो की

DHANBAD। झारखंड के धनबाद रेल मंडल के 22 स्टेशनों के करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है। बताया जाता है कि इस पैसे की हेराफेरी बैंक ले जाने के क्रम में कैश ले जाने वाले लिफ्टरों के द्वारा की गई है। मामला संज्ञान में आते ही रेलवे ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे का वित्त विभाग मामले की जांच कर रहा है।


रेलवे वित्त विभाग कर रहा मामले की जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक की अधिकृत एजेंसी राइटर सेफगार्ड लिमिटेड के एजेंटो के द्वारा रेलवे के पैसे को बैंक में जमा कराए जाने के क्रम में कंपनी के लिफ्टरों ने इस हेराफेरी को अंजाम दिया है। 

Diarch GO

दर्ज की गई एफआईआर

सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार ने बताया कि 22 में से 14 स्टेशनों से जुड़े इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। शेष आठ स्टेशनों के लिए भी एफआईआर की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। वित्त विभाग टिकट आय में हुई राशि में हुई गड़बड़ी के आंकड़ो की छानबीन कर रही है। इस क्रम में 2020 से 2024 तक के वित्तीय वर्ष का आकलन किया जा रहा है। रेलवे की वित्त विभाग की मानें तो धनबाद मंडल के सिंगरौली, शक्तिनगर, अनपरा, दुद्धी समेत सभी 22 स्टेशन से करोड़ो की हेराफेरी का अनुमान है।

दस्तावेजों से की गई थी छेड़छाड़

बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे ने साल 2016 में छोटे स्टेशन से प्राप्त होने वाली आय की राशि को बैंक में जमा कराने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एजेंसी से करार किया था। करार के अनुसार आय की राशि को कैश लिफ्टर को सौंप दिया जाता था। जांच में पाया गया कि कैश लिफ्टरों ने रेलवे की पूरी राशि जमा नहीं कराई और बैंक को ट्रेजरी रेमिटेंस नोट की जो प्रतियां दी गई, उनमें रुपये कम दिखाए गए। वहीं रिसिविंग कॉपी में पूरी रकम दिखाई गई और इस तरह हेराफेरी को अंजाम दिया गया। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक- सुमन की रिपोर्ट