LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Illegal Mining: अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, 9 मजदूरों की मौत, पुलिस ने घटना से किया इनकार

Illegal Mining: अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में 9 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने ऐसी किसी भी प्रकार के घटना के घटने से इनकार कर दिया है।

अवैध खनन के दौरान हादसा
9 मजदूरों की मौत - फोटो : social media

Illegal Mining:  बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में 9 मजदूरों की मरने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, पूरा मामला धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया इलाके का है। जहां अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना है। घटनास्थल पर खदान धंसने से कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, धनबाद पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।

9 मजदूरों की मौत 

जदयू विधायक सरयू राय ने दावा किया है कि इस हादसे में 9 मजदूरों की मौत हुई है। वहीं भाजपा ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व बियाडा अध्यक्ष और समाजसेवी विजय झा ने बताया कि मंगलवार की रात हादसे की जानकारी उन्हें मिली थी। उन्होंने कहा कि उन्हें कई लोगों के फोन आए, जिन्होंने घटना की पुष्टि की। 

कई लोगों के दबे होने की आशंका 

बताया जा रहा है कि खदान के अंदर कोयले की अवैध कटाई के दौरान अचानक पानी घुस गया और चाल धंस गई। हालांकि अभी तक दबे हुए लोगों की संख्या को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। विजय झा ने कहा, "यह दुर्घटना अचानक नहीं हुई है, बल्कि वर्षों से जारी अवैध खनन की वजह से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इस संबंध में हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"

पुलिस ने किया हादसे से इनकार

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने घटना को लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि, हमें हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्थानीय थाना से जांच कराई गई। लेकिन अवैध खनन में हादसे जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में अवैध खनन के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज नौ लोगों की मौत की दुखद खबर मिल रही है। यह कोई साधारण हादसा नहीं बल्कि संस्थागत हत्या है। यदि राज्य सरकार को पहले से जानकारी थी और इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही है।

NSIT
Nsmch

CBI जांच की मांग 

उन्होंने दोषी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की जरूरत बताई। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस हादसे की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर चर्चा और नेताओं के दावों के बीच यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।