LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: आतंकियों के स्लीपर सेल का अड्डा बनते जा रहा है यह राज्य, गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ के बाद हुए कई अहम खुलासे

Jharkhand News: झारखंड एटीएस की टीम ने अभी पिछले महीने हीं धनबाद से गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ के बाद यह जारकारी दी है कि झारखंड के कई इलाकों में इनका गिरोह सक्रिय है।

Jharkhand News: आतंकियों के स्लीपर सेल का अड्डा बनते जा रहा
झारखंड आतंकवादियों के स्लीपर सेल का केंद्र बनता जा रहा है- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड एटीएस ने पिछले महीने धनबाद के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत-तहरीर से जुड़ने के आरोप में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि ये आतंकी सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को गुमराह कर आतंकी संगठन के साथ जोड़ते थे। साथ ही सभी आतंकी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी शामिल थे।

स्लीपर सेल के रुप में किया जा रहा है इस्तेमाल

ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि आतंकी संगठन झारखंड का प्रयोग स्लीपर सेल बनाने के लिये कर रहे हैं, ताकि ये संगठन सुरक्षित रूप से अपना नेटवर्क बढ़ाकर समय आने पर इन स्लीपर सेल्स का इस्तेमाल कर सकें।

Diarch GO

पहले भी मिल चुके हैं कई संकेत

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की एटीएस ने साल 2024 में राज्य से आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान रांची के डॉक्टर इश्तियाक सहित चार लोगों को अल कायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट आतंकी संगठन से जुड़े होने के आरोप में अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एटीएस की टीम ने साल 2024 में ही गोड्डा और हजारीबाग से एक-एक युवक को आइएसआइएस की विचारधारा फैलाने के आरोप में जेल भेजा था।

कई आतंकी को किया गया है गिरफ्तार

2025 के शुरूआत में भी एनआइए की टीम ने लोहरदगा से एक युवक को गिरफ्तारी किया था। एनआइए ने आइएसआइएस का आतंकी होने के आरोप में छापेमारी कर फैजान अंसारी को अरेस्ट किया था। साथ ही जनवरी 2025 में दिल्ली पुलिस ने एटीएस की मदद से लोहरदगा में छापेमारी की थी। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने अलकायदा मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकी शहवाज अंसारी को गिरफ्तार किया था।

NSIT
Nsmch

झारखंड एटीएस ने किए कई अहम खुलासे

अभी पिछले ही महीने झारखंड एटीस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद से एक महिला समेत चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ के बाद पता चला कि इनके तार आतंकी संगठन हिज्ब उत-तहरीर से जुड़े हैं। ऐसे में यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि आतंकी संगठन झारखंड के विभिन्न जिलों का इस्तेमाल स्लीपर सेल के रूप में करते आ रहे हैं।